राजस्थान: ससुराल में पत्नी की चाकू से हत्या, पति ने खुद पर भी किया वार

बालोतरा जिले के सिवाना क्षेत्र में ससुराल आए पति ने अपनी पत्नी की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी पति ने खुद पर भी चाकू से वार कर आत्महत्या का प्रयास किया. गंभीर हालत में उसे जोधपुर रेफर किया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

Advertisement
पति ने पत्नी का रेता गला फिर खुद पर किया हमला. (Photo: ITG) पति ने पत्नी का रेता गला फिर खुद पर किया हमला. (Photo: ITG)

दिनेश बोहरा

  • बालोतरा,
  • 25 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:13 PM IST

राजस्थान के बालोतरा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. सिवाना थाना क्षेत्र के जिनगरों का वास इलाके में ससुराल आए पति ने अपनी पत्नी की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी पति ने खुद पर भी चाकू से वार कर आत्महत्या का प्रयास किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. 

पुलिस के मुताबिक आरोपी पति नितेश कुमार (32) समदड़ी का रहने वाला है. वह शनिवार दोपहर अपनी ससुराल पहुंचा था, जहां उसकी पत्नी कांता (30) अपने दोनों बच्चों के साथ पीहर में रह रही थी. बताया गया कि पत्नी स्कूल की छुट्टियों के दौरान अपने 14 साल के बेटे और 10 साल की बेटी के साथ पीहर आई हुई थी. 

Advertisement

जानकारी के अनुसार नितेश ने अपनी पत्नी को घर के पास वाली गली में बातचीत के लिए बुलाया. इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपनी जेब से चाकू निकालकर पत्नी के गले पर हमला कर दिया. गंभीर वार के कारण कांता की मौके पर ही मौत हो गई.

गंभीर हालत में जोधपुर रेफर, पुलिस जांच में जुटी

वारदात के बाद आरोपी ने खुद के पेट और गले पर भी चाकू से वार कर आत्महत्या का प्रयास किया. इसके बाद वह लहूलुहान हालत में गांव के चौराहे पर पहुंचा और एक दुकान के सामने बैठ गया. लोगों ने उसे देखकर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल आरोपी को सिवाना सीएचसी ले जाया गया. वहां से उसे बालोतरा के नाहटा अस्पताल रेफर किया गया और फिर गंभीर हालत को देखते हुए जोधपुर रेफर कर दिया गया.

Advertisement

पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर शुरू की जांच

इधर पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर सिवाना सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. अभी तक विवाद के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. थानाधिकारी चंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी और मृतका के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ, इसकी जांच की जा रही है. पुलिस ने दोनों पक्षों के परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की हर पहलू से जांच जारी है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement