सास की आंखों में झोंकी लाल मिर्च और उठा ले गया बीवी को, कई दिन से मायके में थी नाराज पत्नी

अलवर में शराबी पति बबलू ने अपनी पत्नी चंदना का मायके से अपहरण कर लिया. पत्नी के साथ जाने से इनकार पर बबलू करीब दर्जनभर युवकों संग घर पहुंच गया. यहां उसने सास की आंखों में लाल मिर्च झोंकी, मारपीट की और पत्नी को जबरन उठा ले गया. पुलिस ने अपहरण और मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
सास की आंख में झोंकी मिर्च, मायके से उठा लाया बीवी को (Photo: ITG) सास की आंख में झोंकी मिर्च, मायके से उठा लाया बीवी को (Photo: ITG)

हिमांशु शर्मा

  • अलवर,
  • 29 अक्टूबर 2025,
  • अपडेटेड 1:52 PM IST

आपने वैसे तो कई तरह की किडनैपिंग व मारपीट के मामले देखे होंगे. लेकिन राजस्थान के अलवर में एक शख्स ने अपनी सास की आंखों में लाल मिर्च झोंक कर अपनी ही पत्नी का अपहरण कर लिया. वो जबरन पत्नी को उसके मायके से उठाकर ले गया. पति शराब पीता था इसलिए पत्नी घर छोड़कर मायके में आ गई थी और पति के साथ जाने के लिए तैयार नहीं थी. ऐसे में ससुराल पहुंचे पति ने पहले तो जमकर हंगामा किया और उसके बाद अपनी पत्नी का अपहरण कर लिया.

Advertisement

अलवर‌ पत्नी को जबरन अपने साथ ले जाने की जिद में एक शराबी पति ने अलवर के बख़्तल की चौकी क्षेत्र स्थित कमला कॉलोनी में जमकर हंगामा कर दिया. पीड़िता चंदना कुछ समय पहले मायके आई हुई थी ओर पति बबलू के पास लौटने से इनकार कर रही थी. उसका आरोप है कि बबलू आए दिन नशे की हालत में उसके साथ मारपीट करता है और प्रताड़ित करता है. इस बात को लेकर उनके बीच आए दिन लड़ाई होती है. चंदना के परिजनों ने कई बार बबलू को समझाने का प्रयास किया. लेकिन वो नहीं माना. ऐसे में मंगलवार को बबलू करीब एक दर्जन नकाबपोश युवकों के साथ चंदना के घर पहुंचा.

परिवार ने घर का दरवाजा नहीं खोला. इस पर सभी जबरन अंदर घुस गए. आरोपियों ने पहले सास मंजू देवी की आंखों में लाल मिर्च पाउडर फेंक दिया. जिससे उनकी आंखों में जलन हो गई. इसके बाद महिलाओं के साथ मारपीट की गई और फिर वह चंदना को जबरदस्ती उठा ले गया. घटना के बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस के 112 नंबर पर मामले की सूचना दी. पीड़ित परिवार ने उद्योग नगर थाने में अपहरण, मारपीट व घर में घुसपैठ की धाराओं में मामला दर्ज कराया. पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement