नारी वंदन अधिनियम से जुड़ा संशोधन गिरने के बाद बीजेपी शासित राज्यों में विधानसभा में विशेष सत्र का सिलसिला शुरु हो चुका है. दिल्ली औऱ उत्तराखंड का विशेष सत्र चल रहा है. बुधवार को मध्य प्रदेश और हरियाणा का विशेष सत्र है. दिल्ली में सत्र शुरु होने से पहले बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया जिसमें सीएम रेखा गुप्ता भी शामिल थी.