इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान में शांति वार्ता फेल होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब एक्शन में है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि अमेरिकी नौसेना अब होर्मुज में नाकाबंदी करेगी. ट्रंप ने कहा है कि होर्मुज से आने जाने वाले हर जहाज की निगरानी होगी और साथ ही अवैध टोन लेने वालों पर कार्रवाई की जाएगी.