ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अमेरिका-ईरान के बीच दूसरे दौर की होने वाली इस्लामाबाद में वार्ता पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होनें कहा कि सार्थक वार्ता का ईरान सम्मान करेगा लेकिन दबाव में ईरान नहीं झुकेगा. वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अमेरिका और ईरान से तनाव कम करने की अपील की है.