दिल्ली के हौज खास इलाके में एक मकान में एसी में धमाके के बाद भीषण आग लग गई जिससे रिटायर्ड IAS अधिकारी धमेंद्र कुमार की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार देर रात आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं. शुरुआती जांच में एसी में विस्फोट के बाद आग लगने की आशंका जताई गई है. हादसे के दौरान धमेंद्र कुमार और उनके बेटे को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना के समय घर में परिवार के सदस्य और घरेलू सहायकों समेत पांच लोग मौजूद थे.