बंगाल में चुनावी सरगर्मी है. बीजेपी और टीएमसी की ओर से एड़ी चोटी का जोर लगाया जा रहा है. इसी बीच एसआईआर वाला मसला भी फंसा हुआ है. जिन लोगों के नाम कटे हैं, ट्रिब्यूनल के सामने उनकी सुनवाई चल रही है. और उसी को लेकर मालदा में कल रात ऐसी घटना हुई कि दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की नींद उड गई. सैकडों की संख्या में लोगों ने ट्रिब्यूनल में शामिल 3 महिला अधिकारियों समेत 7 ज्यूडीशियल ऑफिसर्स को बंधक बना लिया.