बंगाल चुनाव खत्म होने के बाद अब बीजेपी पंजाब फतह करने की तैयारी में जुट गई है. पंजाब में अभी विधानसभा चुनाव में एक साल का वक्त बचा हुआ है लेकिन बीजेपी की टीम अभी से एक्टिव हो गई है और खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य में पार्टी की चुनावी अभियान का नेतृत्व करेंगे. यही वजह है कि अमित शाह इसी महीने पंजाब का दौरा करेंगे और वहां नशे के खिलाफ यात्रा भी निकालेंगे. पंजाब में चुनावी अभियान शुरू करने के बाद केंद्रीय मंत्री और नेता भी समय-समय पर पंजाब का दौरा करेंगे और वहां पार्टी के लिए रणनीति बनाएंगे.