पंजाब में बीजेपी और आम आदमी पार्टी एक बार फिर भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड को लेकर आमने-सामने है. इस बार टकराव का कारण केंद्र सरकार की ओर से जारी एक नई अधिसूचना है. दरअसल केंद्र सरकार ने BBMB में महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति को लेकर नियमों में बदलाव किया है. इसका उद्देश्य पंजाब-हरियाणा के पारंपरिक वर्चस्व को खत्म करना बताया जा रहा है.