ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के इंटेलिजेंस प्रमुख माजिद खादेमी की इजयारल-अमेरिकी हमले में मौत हो गई. ईरान की तरफ से इसकी पुष्टि कर दी गई है. बताया जा रहा है कि यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब अमेरिका और इज़रायल के साथ जारी संघर्ष लगातार तेज होता जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी मौत एक बड़े हमले के दौरान हुई, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी परिस्थितियों को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है. इसे ईरान की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.