2026 का आम बजट आज पेश हुआ. बजट में कोई बड़ी धमाकेदार घोषणा नहीं हुई. लेकिन, क्या ये बजट 140 करोड़ लोगों को रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार कर रहा है? रिकॉर्ड तौर पर लगातार 9वां बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई अहम घोषणाएं की. बजट में चुनावी घोषणा कही जा सकने वाली कोई बड़ी बात नहीं है. सवाल ये है कि इस बजट से देश को क्या मिला? क्या इसे 2047 के सपनों का बजट कहा जा सकता है? देखें हल्ला बोल.