जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम पर हुए क्रूज हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है कल यहां यात्रियों से भरा एक क्रूज डूब गया. इस हादसे में अबतक 9 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं. अब तक 22 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जबकि बाकियों की तलाश जारी है. बताया जा रहा है कि तेज आंधी की वजह से क्रूज हिचकोले खाया और पानी में डूब गया. देखें ब्रेकिंग न्यूज.