Hamas के रॉकेटों से बचाव के लिए इजरायल का अपना आयरन डोम है. ये ऐसी मिसाइल प्रणाली है जो आसमान से आते हुए रॉकेटों को हवा में ही खत्म कर देती है. इसी तरह भारत भी अपना आयरन डोम बना रहा है. उम्मीद है कि 2028-29 तक इनकी तैनाती देश में हो जाएगी, ताकि पड़ोसी देशों से आने वाले हवाई खतरों को हवा में ही खत्म किया जा सके.