पश्चिम बंगाल दौरे पर नरेंद्र मोदी हुगली में नाव की सवारी करते नजर आए. उन्होंने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिनमें वो हाथ में कैमरा लेकर खुद फोटोग्राफी करते दिखे. पीएम ने गंगा को बंगाल की आत्मा बताते हुए इसकी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्ता का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि गंगा का जल एक सभ्यता की शाश्वत भावना को समेटे हुए है. इस दौरान उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो गईं.