अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित बातचीत से पहले इस्लामाबाद को पूरी तरह किले में तब्दील कर दिया गया है, लेकिन अब तक ईरानी प्रतिनिधिमंडल के वहां नहीं पहुंचने से सस्पेंस गहरा गया है. पाकिस्तान में कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच यह आशंका बनी हुई है कि बातचीत तय समय पर हो पाएगी या नहीं. इस बीच लेबनान में इजरायल की लगातार बमबारी और होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही प्रभावित होने से हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं, जिससे पूरे मिडिल ईस्ट में दो मोर्चों पर संकट गहराता नजर आ रहा है.