कॉलेज से निकली, घर नहीं पहुंची... जंगल में मिली छात्रा की खून से लथपथ लाश, मचा हड़कंप

ओडिशा के ढेंकनाल जिले में कामाख्यानगर थाना क्षेत्र के सरुआली गांव के जंगल में 12वीं की छात्रा अंकिता प्रियदर्शिनी बारिक का खून से सना शव मिला. वह परीक्षा देने कॉलेज गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी. अगले दिन छात्रा का शव मिला और मौके से बैग के साथ खून से सने सामान बरामद हुए. प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग और दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है.

Advertisement
प्रेम प्रसंग और दुष्कर्म की आशंका.(Photo: Ajaya Kumar Nath/ITG) प्रेम प्रसंग और दुष्कर्म की आशंका.(Photo: Ajaya Kumar Nath/ITG)

अजय कुमार नाथ

  • ढेंकनाल,
  • 19 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:05 PM IST

ओडिशा के ढेंकनाल जिले के कामाख्यानगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरुआली गांव के जंगल में कॉलेज छात्रा का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. मृतका की पहचान अंकिता प्रियदर्शिनी बारिक के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह मार्थापुर गांव की रहने वाली थी और वह कामाख्यानगर महिला कॉलेज में +2 प्रथम वर्ष की छात्रा थी.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, अंकिता बुधवार को परीक्षा देने के लिए कॉलेज गई थी. हालांकि, पहली सिटिंग में एग्जाम देने के बाद वह घर वापस नहीं लौटी. छात्रा के घर न पहुंचने पर परिजन परेशान हे गए. इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका.

यह भी पढ़ें: IIMC ढेंकनाल में मिलेगी इंडस्ट्री-फोकस्ड ट्रेनिंग, शुरू होगा कॉरपोरेट कम्युनिकेशन और ब्रांड मैनेजमेंट में पीजी डिप्लोमा कोर्स

जंगल में मिला शव, खून से सने सामान बरामद

इसी बीच अगले दिन गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने सरुआली गांव के जंगल में उसका खून से सना शव देखा, जिसके बाद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. घटनास्थल से छात्रा का कॉलेज बैग और कई खून से सने सामान बरामद किए गए हैं.

Advertisement

पुलिस ने घटना वाले इलाके को घेराबंदी कर अपने कब्जे में ले लिया और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया जारी कर दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है.

प्रेम प्रसंग और दुष्कर्म की आशंका, जांच जारी

हालांकि, मौत के सही कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है. साथ ही यह भी संदेह है कि हत्या से पहले छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न किया गया हो सकता है.

फिलहाल, कामाख्यानगर पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर रही है. पुलिस टीम मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ भी कर रही है, ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने लाई जा सके.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement