मिडिल ईस्ट संकट के बीच MP सरकार अलर्ट: नई दिल्ली के मध्य प्रदेश भवन से मिलेगी सीधी मदद, नोट कर लें ये हेल्पलाइन नंबर

खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और अनिश्चितता के बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विदेश में रह रहे प्रदेशवासियों की सुरक्षा के लिए एक बड़ा और संवेदनशील कदम उठाया है. नई दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में अब एक विशेष 24x7 कंट्रोल रूम काम करेगा, जो संकट की घड़ी में सीधे सहायता प्रदान करेगा.

Advertisement

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:34 AM IST

मिडिल ईस्ट में उपजी वर्तमान अप्रत्याशित परिस्थितियों और युद्ध के मंडराते खतरों को देखते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा के लिए अहम निर्णय लिया है. मध्यप्रदेश शासन द्वारा नई दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में एक विशेष 24x7 कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है.

दरअसल, खाड़ी देशों में मध्यप्रदेश के हजारों नागरिक अध्ययन, रोजगार, व्यवसाय और पर्यटन के उद्देश्य से रह रहे हैं. युद्ध की स्थितियों के कारण उनके परिजनों में चिंता का माहौल है. यह कंट्रोल रूम इन नागरिकों और उनके परिजनों के बीच एक सेतु का काम करेगा और आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान करेगा.

Advertisement

कैसे मिलेगी सहायता?
कंट्रोल रूम के माध्यम से मध्यप्रदेश सरकार भारत सरकार (विदेश मंत्रालय) और अन्य संबंधित अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से समन्वय स्थापित करेगी. किसी भी आपात स्थिति में नागरिकों को सुरक्षित निकालने या उन्हें आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने के लिए यह हेल्पडेस्क नोडल पॉइंट होगा.

24x7 कंट्रोल रूम 
मध्यप्रदेश शासन ने अपील की है कि खाड़ी देशों में रह रहे नागरिक या उनके परिजन किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए इन माध्यमों का उपयोग निसंकोच करें. 

फोन: 011-26772005

व्हाट्सएप: 9818963273

ई-मेल: mphelpdeskgulf@gmail.com

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement