सिस्टम पर 'गोबर' का तमाचा... महिला पार्षद ने सरकारी दफ्तर के बाहर खाली करवा दी ट्रॉली, वजह जानकर चौंक जाएंगे

MP News: शिवपुरी जिले की करैरा तहसील से विरोध प्रदर्शन की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने पूरे प्रशासनिक अमले को हिलाकर रख दिया है. वार्ड में फैली गंदगी और अधिकारियों की अनदेखी से नाराज एक महिला पार्षद ने 'गांधीवादी' तरीके के बजाय 'कीचड़ का जवाब गंदगी' से देने का फैसला किया.

Advertisement
Karera Nagar Parishad Cow Dung Protest Karera Nagar Parishad Cow Dung Protest

मनोज भार्गव

  • शिवपुरी ,
  • 21 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:00 PM IST

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में नगर परिषद की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध होकर पार्षद खुशबू यादव ने विरोध का एक ऐसा तरीका अपनाया जो अब चर्चा का विषय बन गया है. पार्षद अपने पति के साथ रात के अंधेरे में नगर परिषद कार्यालय पहुंचीं और ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर लाया गया ढेर सारा गोबर कार्यालय के मुख्य द्वार पर पलट दिया.

करैरा के वार्ड नंबर 15 से खुशबू यादव पार्षद हैं. उनका कहना है कि 4 साल बीत गए, न तो सड़कों का ही निर्माण हुआ है और न ही उनके वार्ड में साफ सफाई का काम हो रहा है. 

Advertisement

महिला पार्षद का आरोप है कि कई बार नगर परिषद के अधिकारियों को शिकायत दर्ज करवाई. लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है. महिला पार्षद का कहना है कि बाढ़ में गंदगी के चलते लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. देखें VIDEO:- 

महिला पार्षद का कहना है कि यदि उनकी सुनवाई नहीं होती है तो सारे करेरा नगर में इसी तरह से गोबर फेंक कर अपना विरोध जताएंगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement