MP: बंधक बनाकर दो लड़कियों के साथ गैंगरेप, बकरियां चराने गई थी जंगल

मध्य प्रदेश के रीवा में बकरियां चराने गईं दो नाबालिग लड़कियों के साथ सात लोगों ने गैंगरेप किया. इस दौरान आरोपियों ने वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी. घटना के करीब 25 दिनों बाद आरोपियों ने शनिवार को वीडियो वायरल कर दिया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

विजय कुमार विश्वकर्मा

  • रीवा,
  • 08 अगस्त 2023,
  • अपडेटेड 8:27 PM IST

मध्य प्रदेश के रीवा में सात युवकों ने दो नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप किया. आरोपियों ने घटना के 25 दिनों बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसके बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि दो आरोपी अभी भी फरार है.

मामला रीवा के हनुमना थाना क्षेत्र के करकाछ जंगल का है. यहां 16 और 14 साल की दो लड़कियां जगंल में बकरियां चराने जा रही थी. इसी दौरान पड़ोसी गांव के करीब सात युवकों की नजर दोनों नाबालिग लड़कियों पर पड़ी. उन्होंने उनका पीछा किया और जंगल में बंधक बनाकर बारी-बारी से उनका रेप किया. इस दौरान आरोपियों ने हैवानियत का अश्लील वीडियो भी बनाया. 

Advertisement

लड़कियों ने डर के कारण किसी को नहीं बताया

आरोपियों ने लड़कियों को डरा धमकाकर वीडियो वायरल करने की धमकी दी. इस कारण दोनों ने घर में किसी को घटना की जानकारी नहीं दी. मगर, आरोपियों ने शनिवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया. इसके बाद वायरल वीडियो पुलिस के हाथ लगते ही पुलिस ने इसकी जांच शुरू की. पुलिस ने दोनों नाबालिग लड़कियों की पहचान कर घटना में शामिल सातों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

घटना 25 दिन पुरानी- एएसपी

इस मामले में एएसपी अनिल सोनकर ने बताया कि पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है. घटना 25 दिन पुरानी है. पुलिस ने गैंगरेप में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, दो आरोपी फरार है. जल्द ही उनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

Advertisement

इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाकर आरोपियों को जल्द सजा दिलाई जाएगी. आरोपियों की पहचान पुष्पेंद्र सिंह, इंदल सिंह, बृजभान सिंह, शिवलाल सिंह, सुनील सिंह, ओमप्रकाश सिंह सहित एक अन्य के रूप में हुई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement