सुप्रीम कोर्ट से मुकेश मल्होत्रा को राहत मिलने के बावजूद कांग्रेस को हो गई टेंशन, जानें क्यों?

कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है, लेकिन वे राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं डाल सकेंगे. इससे मध्य प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति कमजोर हो सकती है. विधायकों की संख्या घटने और संभावित क्रॉस वोटिंग के चलते चुनाव दिलचस्प हो सकता है, जबकि बीजेपी की रणनीति पर सभी की नजरें टिकी हैं.

Advertisement
कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा को सुप्रीम कोर्ट से राहत (Photo: ITG) कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा को सुप्रीम कोर्ट से राहत (Photo: ITG)

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल ,
  • 19 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:13 PM IST

मध्य प्रदेश की राजनीति में राज्यसभा चुनाव से पहले नया मोड़ आ गया है. कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत मिल गई है. अदालत ने अगली सुनवाई तक उनके खिलाफ कार्रवाई पर रोक लगा दी है, लेकिन इसके साथ एक अहम शर्त भी रखी गई है. इस शर्त के तहत वह विधायक बने रहने के बावजूद राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं डाल सकेंगे.

Advertisement

राज्यसभा चुनाव जून में प्रस्तावित हैं और मध्य प्रदेश में तीन सीटों पर मतदान होना है. ऐसे में मल्होत्रा का वोट न डाल पाना कांग्रेस के लिए झटका माना जा रहा है. फिलहाल कांग्रेस के पास 65 विधायक हैं, लेकिन उनके मतदान से बाहर होने के बाद यह संख्या 64 रह जाती है.

राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा झटका

इसके अलावा बीना से विधायक निर्मला सप्रे के रुख को लेकर भी सियासी अटकलें तेज हैं. वह लगातार बीजेपी के मंचों पर नजर आ रही हैं, जिससे यह माना जा रहा है कि वह कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में वोट नहीं कर सकती हैं. ऐसे में कांग्रेस की वास्तविक ताकत 63 विधायकों तक सिमटती दिख रही है.

मध्य प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 58 विधायकों के समर्थन की जरूरत होती है. इस हिसाब से कांग्रेस के पास अभी भी बढ़त है, लेकिन यदि क्रॉस वोटिंग होती है तो मुकाबला कड़ा हो सकता है. भारत आदिवासी पार्टी के कमलेश्वर डोडियार के समर्थन को लेकर भी स्थिति साफ नहीं है. 

Advertisement

विधायकों की संख्या घटी, बढ़ी क्रॉस वोटिंग की आशंका

वहीं 230 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी के पास 164 विधायक हैं और वह दो सीटें आसानी से जीत सकती है. अगर बीजेपी तीसरी सीट पर भी उम्मीदवार उतारती है, तो मुकाबला और दिलचस्प हो सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement