उज्जैन: महाकाल मंदिर की सुरक्षा के लिए बनेगा अलग थाना, 400 होम गार्ड्स की होगी तैनाती

उज्जैन में महाकाल मंदिर की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए अलग से पुलिस स्टेशन की स्थापना की जाएगी. सावन के अंतिम सोमवार के मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसका ऐलान किया है. इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाने के लिए 400 होमगार्ड की भी मंदिर परिसर में नियुक्ति होगी. इसके अलावा सीएम ने धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग के इमारत का भी शुभारंभ किया है.

Advertisement
महाकाल मंदिर की सुरक्षा के लिए बनेगा अलग पुलिस स्टेशन महाकाल मंदिर की सुरक्षा के लिए बनेगा अलग पुलिस स्टेशन

aajtak.in

  • उज्जैन,
  • 19 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 11:40 PM IST

मध्य प्रदेश की पावन नगरी उज्जैन में अब महाकाल मंदिर की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए अलग से पुलिस स्टेशन की स्थापना की जाएगी. सावन के अंतिम सोमवार के मौके पर  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसकी घोषणा की. उन्होंने कहा, उज्जैन में 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर मंदिर को समर्पित एक अलग पुलिस स्टेशन बनेगा.

महाकाल मंदिर की सुरक्षा में तैनात होंगे 400 होम गार्ड

Advertisement

न्यूज एजेंसी के मुताबिक यह फैसला मंदिर परिसर के लिए प्रस्तावित सुरक्षा व्यवस्था के तहत लिया गया है. महकाल मंदिर की सुरक्षा के लिए निजी सुरक्षा एजेंसी के साथ  400 होम गार्ड की भी तैनाती की जाएगी.

उज्जैन में बने नए धार्मिक न्यास और बंदोबस्ती निदेशालय के उद्घाटन भाषण में, सीएम मोहन यादव ने मंदिर परिसर में बेहतर प्रबंधन और अनुशासन बनाए रखने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि उज्जैन शहर में एक और पुलिस स्टेशन की भी स्थापना की जाएगी. सीएम ने कहा कि 2028 में आने वाले सिंहस्थ पर्व के लिए इस साल बजट में 500 करोड़ रुपये का फंड आवंटित किया गया है.

धार्मिक न्यास-धर्मस्व विभाग का गठन

सीएम मोहन यादव ने कहा कि भगवान राम और भगवान कृष्ण द्वारा अपनाए गए मार्गों का पता लगाया जाएगा और उन्हें एक व्यापक धार्मिक विरासत परियोजना में जोड़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग मध्य प्रदेश में विभिन्न धार्मिक स्थलों की भूमि का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करेगा. सीएम ने कहा कि धार्मिक स्थलों से जुड़े भूमि का उपयोग ऐसे स्थानों की बेहतरी के लिए किया जाना चाहिए.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement