गरीबों को बंटने वाला चावल गोदाम पहुंचने से पहले ही बाइक सवार ने उड़ाया, लाइव वीडियो वायरल

पीडीएस का चावल ट्रांसपोर्ट करने वाले ट्रांसपोर्टर और ड्राइवर की मिलीभगत से सरकारी गोदाम पहुंचने से पहले ही रास्ते में बाइक सवार ने उड़ाया. मगर, भाजपा नेता ने इस चोरी को पकड़ लिया. इस घटना का लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो बनने की जानकारी सामने आने के बाद बाइक सवार आधी बोरी चावल वापस रख गया.

Advertisement
बाइक में बोरी रखकर ले जाता शख्स वीडियो में हुआ कैद. बाइक में बोरी रखकर ले जाता शख्स वीडियो में हुआ कैद.

उमेश रेवलिया

  • खरगोन,
  • 09 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 10:37 PM IST

मध्य प्रदेश के खरगोन में गरीबों को बंटने वाला सरकारी चावल गोदाम पहुंचने से पहले ही रास्ते में बाइक सवार ने उड़ाया. भाजपा नेता ने यह तस्करी पकड़ी और इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. पीडीएस का चावल ट्रांसपोर्टर और ड्राइवर की मिलीभगत से सोसाइटी तक पहुंचने से पहले ही गायब हो जाता है. मामले की सूचना मिलने के बाद एसडीएम और तहसीलदार जांच करने पहुंचे. 

Advertisement

खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर भीकनगांव थाना क्षेत्र के टेमला गांव में खंडवा से पीडीएस के चावल का ट्रक स्थानीय वेयरहाउस पहुंचने से पहले ही रास्ते में कालाबाजारी का शिकार हो गया. सरकारी वेयर हाउस गोदाम पर पहुंचने से पहले ही चावल की बोरियां गायब की जाती हैं. लगातार शिकायत मिलने के बाद भाजपा के अंत्योदय समिति सदस्य हरीश छिपा ने खंडवा की ओर से आने वाले चावल से भरे ट्रक का लाइव वीडियो बनाया. 

यह भी पढ़ें- Ratlam: झोपड़ी में रहने वाले विधायक ने खरीदी 30 लाख की नई कार, बोले- बाइक से हर जगह जाना संभव नहीं

खंडवा की ओर से पीडीएस का सरकारी चावल भीकनगांव की ओर आने की सूचना मिलने पर भाजपा नेता हरीश ने ट्रक का पीछा किया. अचानक चावल से भरा ट्रक टाइमला के पास रुका. इस दौरान एक बाइक सवार पीछे से आकर चावल से भरे बोरी को बाइक पर उतरकर ले जाते दिखाई दिया. 

Advertisement

उक्त बाइक चालक को ड्राइवर ने खुद चावल से भरी सौंपी. घटना का वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया. सूचना मिलने के बावजूद भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच पाए. शाम के समय एसडीएम बीएस कलेश और तहसीलदार रविंद्र चौहान ने कृषि उपज मंडी स्थित गोदाम का निरीक्षण किया और खाद्य निरीक्षक को कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

मिलीभगत की जांच कराई जाएगी- जिला खाद्य अधिकारी 

जिला खाद्य अधिकारी बीएस जमरे का कहना है वर्तमान में खाद्यान्न बाहर से आ रहा है. कल पीडीएस का चावल भरकर ट्रक आ रहा था. खंडवा से चावल लोड होकर आ रहा था. वायरल वीडियो के मामले में जमरे का कहना है इस मामले में जांच की जा रही है. रेड पॉइंट से माल आया है, यहां पावती लेना है और जितना प्राप्त हुआ उसकी पावती देना है. मिलीभगत के मामले को लेकर अधिकारी का कहना है कि इसकी भी जांच कर रहे हैं, जो भी गड़बड़ी होगी उस पर कार्रवाई की जाएगी.

आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो- भाजपा अंत्योदय समिति के सदस्य 

भाजपा अंत्योदय समिति के सदस्य हरीश छिपा का कहना है सुबह 10:00 बजे चावल से भरा ट्रक खंडवा खरगोन मार्ग से गुजर रहा था. शिमला के पास ट्रक चालक द्वारा ट्रक रोक कर चावल से भरी बोरी बाइक सवार को दी गई. मैंने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. अधिकारियों को सूचित कर उन तक जानकारी पहुंचाई. अधिकारियों ने जांच कर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है. मैं चाहता हूं कि सख्त से सख्त कार्रवाई हो और उनके द्वारा शासन की योजनाओं पर जो पलीता लगाया जा रहा है, उस पर अंकुश लगे.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement