MP: VIP सुरक्षा में बड़ी चूक, मंत्री विश्वास सारंग के बंगले में चोरी, मेडल-मोमेंटो ले उड़े चोर

भोपाल के वीआईपी इलाके में मंत्री विश्वास सारंग के बंगले के पीछे बने स्टोररूम में चोरी की घटना सामने आई है. 2-3 अप्रैल की रात अज्ञात चोर ट्रॉफियां, स्मृति चिन्ह और पांच शील्ड चुरा ले गए. स्टोररूम परिसर के बाहर होने से वहां सीसीटीवी नहीं था. पुलिस आसपास के कैमरों की जांच कर रही है. हाई सिक्योरिटी क्षेत्र में हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, फिलहाल जांच जारी है.

Advertisement
इलाके में चौबीसों घंटे पुलिस गश्त रहती है. File Photo ITG इलाके में चौबीसों घंटे पुलिस गश्त रहती है. File Photo ITG

aajtak.in

  • भोपाल,
  • 06 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:12 PM IST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हाई सिक्योरिटी वीआईपी इलाके में चोरी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. राज्य सरकार के मंत्री विश्वास सारंग के आधिकारिक बंगले के पीछे स्थित स्टोररूम में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर ट्रॉफियां, स्मृति चिन्ह और शील्ड चोरी कर लीं.

पुलिस के मुताबिक, यह घटना 2 और 3 अप्रैल की दरमियानी रात को हुई. घटना के बाद मंत्री विश्वास सारंग ने मामले की शिकायत दर्ज कराई. टीटी नगर थाना प्रभारी गौरव दोहन ने बताया कि चोर बंगले के पीछे बने स्टोररूम से पांच शील्ड लेकर फरार हो गए.

Advertisement

पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्टोररूम मुख्य परिसर के बाहर स्थित था, जिसकी वजह से वह सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में नहीं था. हालांकि, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके.

सूत्रों के अनुसार, चोरी गए सामान में ट्रॉफियां, स्मृति चिन्ह और विभिन्न कार्यक्रमों में मंत्री को मिले सम्मान शामिल हैं.

हैरानी की बात यह है कि यह वारदात ऐसे इलाके में हुई है, जहां चौबीसों घंटे पुलिस गश्त रहती है. मंत्री विश्वास सारंग के बंगले के पास ही एक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारी का निवास है, जबकि सामने की ओर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बंगला स्थित है.

घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement