वेलेंटाइन डे से पहले प्यार का खौफनाक अंत! इंदौर में प्रेमिका की लाश, प्रेमी मुंबई से गिरफ्तार

इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में फ्लैट से युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई. 11 फरवरी को पंढरीनाथ थाने में गुमशुदगी दर्ज हुई थी. बदबू आने पर पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो शव मिला. फ्लैट पीयूष नामक युवक ने किराए पर लिया था. शक के आधार पर पुलिस टीम ने उसे मुंबई से गिरफ्तार किया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.

Advertisement
बंद कमरे में लाश.(Photo: Representational) बंद कमरे में लाश.(Photo: Representational)

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

  • इंदौर,
  • 14 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:40 PM IST

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में वेलेंटाइन डे से पहले एक फ्लैट के अंदर युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. अंकल गली स्थित इस फ्लैट से लगातार दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बंद कमरे का गेट खुलवाया. अंदर एक युवती का शव संदिग्ध हालत में मिला.
शव की पहचान की कोशिश की गई तो पता चला कि युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट 11 फरवरी को पंढरीनाथ थाने में दर्ज कराई गई थी.

Advertisement

युवती के पिता ने बताया था कि उन्होंने 10 फरवरी को अपनी बेटी को कलेक्टर कार्यालय के पास छोड़ा था. इसके बाद वह घर नहीं लौटी और लापता हो गई थी.

यह भी पढ़ें: इंदौर के कॉलेज में वेलेंटाइन डे सेलिब्रेशन पर हिंदूवादी संगठन की एंट्री, मचा बवाल

किराए के फ्लैट में मिला शव, युवक पर शक

जांच में सामने आया कि जिस फ्लैट से शव मिला, वह पीयूष नाम के युवक ने किराए पर लिया था. पड़ोसियों ने बताया कि कमरे में ताला लगा हुआ था और युवक दिखाई नहीं दे रहा था. इसी वजह से उस पर शक गहराया. पुलिस ने पड़ोसियों को पहले ही सतर्क रहने को कहा था कि जैसे ही वह आए, तुरंत सूचना दें.

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि बदबू की सूचना मिलते ही पुलिस ने दरवाजा खुलवाया और अंदर से शव बरामद किया. उन्होंने कहा कि युवती के लापता होने के बाद से लगातार उसकी तलाश की जा रही थी.

Advertisement

मुंबई से हिरासत में लिया गया संदिग्ध

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि युवक और युवती एक ही कॉलेज में पढ़ते थे और एक-दूसरे को जानते थे. युवती के परिवार ने भी पीयूष नाम के युवक पर शक जताया था. इसके बाद द्वारकापुरी पुलिस की टीम को तुरंत मुंबई रवाना किया गया.

ताजा जानकारी के अनुसार आरोपी युवक को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण और पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा. मामले की हर एंगल से जांच जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement