मध्य प्रदेश के सिवनी से एक वीडियो वायरल हुआ है, जहां भारतीय वायुसेना सेना बाढ़ में फंसे एक युवक का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया. बताया जा रहा है कि 42 साल का युवक मवेशी चराने वैनगंगा नदी किनारे गया था और अचनाक आई बाढ़ में फंस गया.
इसी गांव के रहने वाली एक महिला समेत चार लोग भी वैनगंगा नदी की बाढ़ से बने टापू में फंस गए थे. जिन्हें देर शाम एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू किया और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया.
हेलिकॉप्टर से युवक का किया रेस्क्यू
ग्रामीणों को जब लोगों के बाढ़ में फंसे होने की बात पता चली तो उन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी. तुरंत ही बचाव कार्य शुरू किया गया. पानी में कई पेड़ और चट्टान होने की वजह से एसडीआरएफ की टीम पेड़ पर चढ़े युवक तक नहीं पहुंच सकी. जिसके बाद वायु सेना की मदद ली गई.
दोपहर 3 बजे नागपुर बेस से वायुसेना का हेलिकॉप्टर मौके पर पहुंचा और युवक का रेस्क्यू किया. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी.
वैनगंगा में आई बाढ़ में चार फंसे थे
बता दें, सिवनी में बीते तीन दिनों से लगातार बारिश जारी है, भारी बारिश की वजह से सिवनी का मंडला से संपर्क टूट गया है, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है.
ऐसे में प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से सवाधानी बरतने की अपील की है. फिलहाल प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही तेज बारिश का दौर जारी है.
पुनीत कपूर