मध्य प्रदेश के इंदौर से दहेज प्रताड़ना का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां जर्मनी में रहने वाले एक डॉक्टर पर उसकी पत्नी ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का केस दर्ज कराया है. जर्मनी से इंदौर लौटी महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए और स्थानीय थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई.
पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि शादी के बाद जब वो जर्मनी गई तो उसके डॉक्टर पति ने कई मांगे रखी. जिसे पूरा करना उसके लिए संभव नहीं था जिसकी वजह से उसे वापस भारत लौटना पड़ा. महिला का आरोप है कि उसके पति ने एक करोड़ रुपये की डिमांड की. साथ ही उसने कहा कि शादी के बाद वो उसकी प्रॉपर्टी है अब वो उसे जैसा चाहे वैसा इस्तमाल कर सकता है.
दहेज में स्कॉर्पियो की डिमांड, पूरी न होने पर दिया तीन तलाक, 5 लोगों पर FIR दर्ज
डॉक्टर पति ने दहेज में मांगे एक करोड़ रुपये
पत्नी ने शिकायत में पुलिस को बताया कि पति ने उससे कहा कि जर्मनी में देह व्यापार लीगल है इसलिए वो ऐसा कर उसे रुपये कमा कर दे. जब महिला ने अपने पति की इस बात को विरोध किया तो उसने उसे 31 जनवरी 2024 वापस भारत भेज दिया. जब पीड़िता ने पूरी बात अपने घर पर बताई तो मामले का खुलासा हुआ और विजय नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई.
पति ने देह व्यापार करने का दबाव डाला
इस मामले पर पुलिस उपायुक्त अभिषेक आनद ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत दर्ज कर ली गई है, उसका पति जर्मनी में रहता है. आरोपी के खिलाफ दहेज के लिए मारपीट और शारीरिक शोषण के तहत केस दर्ज किया गया. इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है, उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी.
धर्मेंद्र कुमार शर्मा