Police अधिकारी की उतारी आरती और पहनाई माला, थाने में घुसकर पति-पत्नी ने किया अनोखा ड्रामा

MP Police: पति-पत्नी आरती की थाली, शॉल, श्रीफल और फूल माला लेकर टीआई के चेंबर में दाखिल हुए और अनोखे तरीके से विरोध जताया. पीड़ित दंपति की हरकत देखकर पुलिस भी सकपका गई.

Advertisement
थाना प्रभारी की आरती उतारती फरियादी महिला. थाना प्रभारी की आरती उतारती फरियादी महिला.

विजय कुमार विश्वकर्मा

  • रीवा ,
  • 10 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 10:58 AM IST

MP News: चोरी के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज पति और पत्नी ने थाना रीवा के सिटी कोतवाली में हाईवोल्टेज ड्रामा किया. पति-पत्नी आरती की थाली, शॉल, श्रीफल और फूल माला लेकर टीआई के चेंबर में दाखिल हुए और अनोखे तरीके से विरोध जताया. पीड़ित दंपति की हरकत देखकर पुलिस भी सकपका गई. बाद में पुलिस की बेइज्जती करने वालो को थाने के बाहर कर दिया गया. अब सोशल मीडिया में इस मामले के वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. 

Advertisement

मामला 6 अप्रैल का है. सोने-चांदी का व्यवसाय करने वाली अनुराधा सोनी अपने पति और बच्चों के साथ कोतवाली पहुंची. हाथ में पूजा की थाली, श्रीफल, फूलों की माला थी. ऑन कैमरा पुलिस की तारीफ करते हुए पति आगे बढ़ा और टीआई के चेंबर में दाखिल हुआ. 

थाना प्रभारी जेपी पटेल कुछ समझ पाते कि इससे पहले ही पति-पत्नी ने विरोध का ड्रामा शुरू कर दिया. अनुराधा ने टीआई जेपी पटेल की आरती करनना शुरू कर दी. बाद में पुलिस ने पति-पत्नी को थाने के बाहर कर दिया. 

दरअसल, अनुराधा और उसके पति ने चोरी के एक मामले को लेकर इस तरीके का अनोखा प्रदर्शन किया. दंपती ने 28 जनवरी को सिटी कोतवाली थाने में चोरी की एक शिकायत दर्ज कराई थी. एक कारीगर अनुराधा सोनी की दुकान से सोने चांदी के जेवर लेकर फरार हो गया था. 

Advertisement

पुलिस ने आरोपी को चिन्हित किया लेकिन पकड़ नहीं पाई. आरोपी लगातार फरार बताया जा रहा है. थाना प्रभारी जेपी पटेल ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है. आरोपी फरार था.

इसी बीच आरोपी ने हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन कर दिया और उसे जमानत मिल गई. मामला संज्ञान में आने के बाद से आरोपी की तलाश की जा रही थी. उधर, थाने में इस तरह के किए गए व्यवहार को हाईकोर्ट ने भी गलत बताया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement