MP: महिलाओं ने घूंघट में चलाया ट्रैक्टर, खेत की जुताई बुवाई कर दिखाया दम, Video

मध्य प्रदेश के ग्वालियर (Gwalior) में पुलिस ने महिला दिवस के उपलक्ष्य में अनोखी प्रतियोगिता का आयोजन किया. इस दौरान महिलाएं साड़ी पहने और घूंघट डाले शामिल हो रही थी. दरअसल, ट्रैक्टर से जुताई बुवाई प्रतियोगिता में महिलाओं ने स्टीयरिंग थामी और बिंदास होकर ट्रैक्टर खेतों में चलाया.

Advertisement
महिलाओं ने घूंघट में चलाया ट्रैक्टर. महिलाओं ने घूंघट में चलाया ट्रैक्टर.

हेमंत शर्मा

  • ग्वालियर,
  • 09 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 2:41 PM IST

मध्य प्रदेश के ग्वालियर (Gwalior mp) में महिलाओं ने घूंघट डालकर ट्रैक्टर (tractor) की स्टेयरिंग थामी और खेत की जुताई बुवाई स्पर्धा में हिस्सा लिया. ये प्रतियोगिता महिला दिवस (Women's Day) के उपलक्ष्य में पुलिस विभाग के द्वारा आयोजित की गई थी. इस दौरान महिलाओं ने कहा कि घर के कामों से इतर पहली बार स्टेयरिंग थामी, इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, ग्वालियर के रतवाई गांव में पुलिस ने महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं के लिए अनोखी प्रतियोगिता का आयोजन किया. बिजौली थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस अनु बेनीवाल ने गांव की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में ये फैसला लिया था. इस प्रतियोगिता में एसडीओपी संतोष पटेल ने उनका सहयोग किया.

यहां देखें वीडियो

यह भी पढ़ें: 'महिला दिवस पर बड़ा तोहफा मिला है, PM मोदी को शुक्रिया....', राज्यसभा के लिए मनोनीत होने पर बोलीं सुधा मूर्ति

महिलाओं का उत्साहवर्धन करने के लिए एसपी राजेश सिंह भी प्रतियोगिता के समय मौजूद रहे. इस प्रतियोगिता का आयोजन करने से पहले महिलाओं को ट्रैक्टर चलाने की ट्रेनिंग भी दी गई. प्रतियोगिता के दिन साड़ी पहनकर घूंघट डालकर महिलाओं ने ट्रैक्टर चलाया और जुताई और बुवाई प्रतियोगिता में हिस्सा लिया.

Advertisement

महिलाएं बोलीं- हंसिया-बेलन के बाद पहली बार थामी ट्रैक्टर की स्टेयरिंग

महिलाओं ने ट्रैक्टर चलाकर काफी खुशी जाहिर की. महिलाओं ने कहा कि अभी तक उन्होंने सिर्फ अपने हाथों में हंसिया और बेलन ही पकड़ा था, लेकिन यह पहली दफा है, जब उन्होंने स्टीयरिंग संभालकर ट्रैक्टर चलाया है. इस तरह की प्रतियोगिता में भाग लेने से उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement