गुटखे के दाम पर ताना कट्टा! दुकानदार ने छुपकर बना लिया आरोपी का वीडियो

ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र स्थित लाल टिपारा में गुटखे के दाम को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद उस समय गंभीर हो गया जब एक युवक ने दुकानदार पर कट्टा तान दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों ने थाना प्रभारी को दुकानदार के बयान लेकर मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं.

Advertisement
गुटखे के दाम पर ताना कट्टा (Photo:itg) गुटखे के दाम पर ताना कट्टा (Photo:itg)

सर्वेश पुरोहित

  • ग्वालियर ,
  • 16 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:22 AM IST

मध्यप्रदेश में ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र के लाल टिपारा में गुटखे के दाम को लेकर हुए विवाद में एक बदमाश ने दुकानदार पर कट्टा तान दिया. पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है. गुटखे के दाम को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि बदमाश ने कमर से कट्टा निकालकर दुकानदार पर तान दिया.

Advertisement

घटना मुरार थाना क्षेत्र के लाल टिपारा की है, जहां ग्राहक बनकर आए युवक ने पहले गुटखा खरीदा और फिर दाम को लेकर विवाद करने लगा. विवाद बढ़ने पर बदमाश ने दुकानदार को जान से मारने की धमकी दी. पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है.
 
दरअसल, मुरार थाना क्षेत्र के लाल टिपारा में स्थित एक दुकान पर बदमाश ग्राहक बनकर पहुंचा. बदमाश ने दुकानदार से गुटखा खरीदा. उसके दाम को लेकर दुकानदार से बदमाश का विवाद हो गया. कहासुनी के बाद दुकानदार दुकान के अंदर चला गया. तभी बौखलाए बदमाश ने कमर से कट्टा निकालकर उसे जान से मारने की धमकी दे डाली.

 दुकानदार अपनी जान बचाने के लिए दुकान में ही छुपा रहा और अंदर से ही उसकी इस हरकत का वीडियो बना लिया. जिसके बाद बदमाश उसे जान से मारने की धमकी देकर वह से चला गया. बदमाश की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया है. अफसरों ने मुरार थाना प्रभारी को फरियादी दुकानदार के बयान लेकर मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement