गाय को पहनाई इस्लामिक टोपी और वीडियो बनाकर लिखा- सेहरी के बाद मस्ती; पुलिस ने लिया एक्शन

MP के गुना में दो लड़कों की एक हरकत ने सांप्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा कर दी. गाय के साथ की गई इस हरकत और उसके वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है.

Advertisement
गोमाता के साथ अभद्र मजाक पर गौसेवकों का फूटा गुस्सा.(Photo:ITG) गोमाता के साथ अभद्र मजाक पर गौसेवकों का फूटा गुस्सा.(Photo:ITG)

विकास दीक्षित

  • गुना ,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:53 AM IST

गुना में नाबालिग लड़कों की करतूत के कारण बड़ा बवाल हो गया. मुस्लिम लड़कों ने एक गाय के सिर पर इस्लामिक टोपी पहना दी और वीडियो वायरल कर दिया. नाबालिग लड़कों ने संदेश भी लिख दिया 'सेहरी के बाद मस्ती.'

वीडियो वायरल होते ही गौसेवकों ने नाराजगी दर्ज कराई,जिसके बाद दो नाबालिग मुस्लिम लड़कों के खिलाफ कैंट थाने में FIR दर्ज कराई गई है.

Advertisement

दोनों नाबालिग लड़कों पर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का प्रकरण दर्ज किया गया है. लड़कों ने बेवजह हरकत को अंजाम दिया. गौसेवकों की शिकायत पर जब मुस्लिम लड़कों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया तो एक लड़के की मां थाने पहुंच गई और माफी मांगने को तैयार हो गई. 

उन्होंने बताया कि बच्चे अभी पढ़ाई कर रहे है यदि FIR होती है तो करियर खराब हो जाएगा. लेकिन गौसेवक नहीं माने और दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करा दिया.

गौसेवकों ने बताया कि गाय हमारी आराध्य है ,जिस प्रकार से गोमाता को इस्लामिक टोपी पहनाकर मजाक बनाया गया वो निंदनीय और घटिया कृत्य है. घटना से जुड़ा वीडियो वायरल किया गया जिससे हमारी धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है, इसलिए थाने में जाकर FIR दर्ज कराई है.

पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी ने बताया कि वीडियो वायरल किया गया था जिसके आधार पर प्रकरण दर्ज किया गया. किसी भी प्रकार के सांप्रदायिक मामलों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा.
 
बता दें कि भोपाल के कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिए जाने की अनुशंसा की है, लेकिन गुना में मुस्लिम लड़कों ने गाय को इस्लामिक टोपी पहनकर विवाद को बढ़ाने की कोशिश की.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement