AC में ब्लास्ट के बाद MP के सतपुड़ा भवन में लगी भीषण आग, फर्नीचर और सरकारी दस्तावेज जलकर खाक

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सतपुड़ा भवन में भीषण आग लग गई है. शुरुआती जानकारी के अनुसार एसी में ब्लास्ट होने के कारण यह आग लगी है. आग लगने के कारण ऑफिस फर्नीचर और महत्वपूर्ण फाइलें जलकर खाक हो गई हैं. अभी एक साल पहले ही इस ऑफिस को रिनोवेट कराया गया था.

Advertisement
एमपी के सतपुड़ा भवन में लगी भीषण आग एमपी के सतपुड़ा भवन में लगी भीषण आग

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 12 जून 2023,
  • अपडेटेड 8:12 PM IST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सतपुड़ा भवन में भीषण आग लग गई है. बता दें कि इस इमारत में कई सरकारी विभागों के दफ्तर हैं. मंत्रालय के सामने स्थित सतपुड़ा भवन के थर्ड फ्लोर पर आदिम जाति क्षेत्रीय विकास परियोजना कार्यालय में यह आग लगी है जिसके बाद पूरे इमारत को खाली करा लिया गया है.

शुरुआती जानकारी के अनुसार एसी में ब्लास्ट होने के कारण यह आग लगी है. आग लगने के कारण ऑफिस फर्नीचर और महत्वपूर्ण फाइलें जलकर खाक हो गई हैं. अभी एक साल पहले ही इस ऑफिस को रिनोवेट कराया गया था.

Advertisement

यहां देखिए वीडियो       

आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां इस पर काबू पाने की कोशिश कर रही है. बताया जा रहा है कि संचालक के रूम में लगी आग ने पूरे ऑफिस को अपनी चपेट में ले लिया. इसी बिल्डिंग में 4th-5th फ्लोर पर हेल्थ डायरेक्ट्रोरेट भी है.

सरकारी दफ्तर में आग लगने के बाद कांग्रेस ने वीडियो ट्वीट कर कटाक्ष किया है. मध्य प्रदेश कांग्रेस की तरफ से सोशल मीडिया पर लिखा गया है, शिवराज के दफ्तर की आग बता रही है, बीजेपी सरकार मध्य प्रदेश से जा रही है.

 

(यह खबर अपडेट हो रही है)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement