MP: यहां लगता है गधों का मेला, फिल्मी हस्तियों पर नाम, इतनी होती है कीमत

मध्य प्रदेश के सतना में दिवाली के मौके पर गधों का मेला लगता है. इस दौरान यहां 3 हजार से लेकर 60 हजार रुपए तक में गधों और खच्चरों की खरीद-बिक्री होती है. खास बात यह है कि ये मेला दिवाली के अगले दिन लगता है और इसकी परंपरा सैकड़ों साल पुरानी है. यह बाजार ढाई दिनों तक लगा रहता है.

Advertisement
मध्य प्रदेश में गधों का मेला मध्य प्रदेश में गधों का मेला

योगितारा दूसरे

  • सतना,
  • 25 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 11:49 PM IST

मध्य प्रदेश के सतना में एक बार फिर गधों का बाजार सज गया है. दिवाली के मौके पर गधों का ये बाजार चित्रकूट में लगा है. बता दें कि हर साल दिवाली के दूसरे दिन मंदाकिनी नदी के तट पर लगने वाला यह बाजार ढाई दिनों तक लगा रहता है.

माना जाता है कि गधा मेले की शुरुआत करीब साढ़े 3 सौ साल पहले मुगल शासक औरंगजेब ने की थी. इसकी वजह ये थी कि गधों, खच्चरों के जरिए कारोबार किया जाता था, जिसकी उस समय बहुत जरूरत हुआ करती थी. 

Advertisement

यूपी-एमपी के कारोबारी आते हैं 

गधा मेला में यूपी-एमपी के कई कारोबारी गधा बेचने और खरीदने आते हैं. दिलचस्प ये है कि गधा बेचने वाले कारोबारी अपने गधों का नाम फिल्मी हस्तियों के नाम पर भी रखते हैं. मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से सटे एमपी वाले हिस्से के चित्रकूट में लगे इस मेले को ऐतिहासिक मेला कहा जाता है.

वैसे तो आपने कई मेले देखे होंगे, लेकिन चित्रकूट का ये बेहद प्राचीन और ऐतिहासिक गधों का मेला शायद ही आपने पहले कभी देखा या सुना होगा. यही वजह है कि दूर-दूर से लोग गधों के मेले को देखने पहुंचते हैं.

चित्रकूट में लगता है इकलौता गधों का बाजार 

देश में इकलौता गधों का बाजार चित्रकूट में ही लगता है. यही नहीं, यह मेला सिर्फ साल में एक बार दीपावली के मौके पर ही लगता है. इस बाजार में कई प्रदेश के व्यापारी अपने खच्चर-गधे लेकर चित्रकूट पहुंचते हैं, यहां खच्चरों की बोली लगाई जाती है. 

Advertisement

इस मेले के ठेकेदार सनी पांडेय ने बताया कि औरंगजेब का लाव-लश्कर यहां गंगा किनारे पड़ा रहता था. गधे और खच्चर खाद्यान्न, असलहा, बारूद लाने का काम करते थे. तभी से यह मेला लग रहा है. बहुत ही ऐतिहासिक मेला है. दीपदान के बाद ही इसकी शुरुआत होती है. यहां 3 हजार से लेकर 60 हजार रुपए तक में गधे और खच्चर बिकते हैं.

 

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement