CM मोहन यादव ने रास्ते में बैठी महिलाओं से खरीदे आम, बच्चों को दुलारा और स्कूल जाने की मनुहार की

CM मोहन यादव और उनकी धर्मपत्नी सीमा यादव ने खरीदे गए आम को वहां एकत्रित नन्हे-मुन्ने बच्चों में स्नेहपूर्वक वितरित कर दिया. उन्होंने बच्चों से भी बातचीत की और पूछा कि उनका नाम क्या है और स्कूल जाते हैं या नहीं?

Advertisement
CM मोहन यादव ने खरीदे आम. CM मोहन यादव ने खरीदे आम.

aajtak.in

  • नर्मदापुरम,
  • 23 जून 2025,
  • अपडेटेड 4:16 PM IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को सपत्नीक नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी प्रवास पर पहुंचे. पचमढ़ी से लौटते वक्त उन्होंने बारिआम गांव में सड़क किनारे टोकरी में आम बेच रही महिलाओं और बच्चों को देखकर अपना काफिला रुकवाया. उन्होंने आम बेच रही सभी महिलाओं से आत्मीय संवाद किया और पूछा कि रोज कितने के आम बिकते हैं? इस दौरान आम विक्रेता संती टेकाम ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि सुबह से शाम तक बैठने पर 400 से 500 रुपए के आम बिक जाते हैं.

Advertisement

मुख्यमंत्री ने पास खड़ी बसंती की बेटी को देखकर पूछा कि क्या वह स्कूल जाती है? महिला ने जवाब दिया कि हां सर, वह सीएम राइज स्कूल में पढ़ती है. मुख्यमंत्री ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अब उसका नाम सांदीपनि विद्यालय हो गया है. इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद सभी महिलाओं से आम खरीदे और खुद भुगतान भी किया.

CM यादव और उनकी धर्मपत्नी सीमा यादव ने खरीदे गए आम को वहां एकत्रित नन्हे-मुन्ने बच्चों में स्नेहपूर्वक वितरित कर दिया. उन्होंने बच्चों से भी बातचीत की और पूछा कि उनका नाम क्या है और स्कूल जाते हैं या नहीं? बच्चों में उमेश, साक्षी और रिया ने कहा, जी सर. मुख्यमंत्री ने इन सभी बच्चों को रोज स्कूल जाने और मन लगाकर पढ़ाई करने की मनुहार की.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »