NSG की तर्ज पर तैयार होंगे MP के जवान: भोपाल के पास बनेगा आतंकवाद से निपटने के लिए हाई-टेक ट्रेनिंग सेंटर

MP के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. भोपाल के पास टूमड़ा गांव में आतंकवाद और उग्रवाद से निपटने के लिए एक अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने यह घोषणा भोपाल के लाल परेड मैदान में NSG यानी राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के एक खास कार्यक्रम के दौरान की.

Advertisement
भोपाल के टूमड़ा गांव में खुलेगा ट्रेनिंग सेंटर.(Photo:Screengrab) भोपाल के टूमड़ा गांव में खुलेगा ट्रेनिंग सेंटर.(Photo:Screengrab)

aajtak.in

  • भोपाल,
  • 06 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:03 PM IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य और देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक बड़ा ऐलान किया है. भोपाल जिले की हुजूर तहसील के टूमड़ा गांव में एक अत्याधुनिक आतंकवाद विरोधी प्रशिक्षण केंद्र (Anti-Terror Training Center) स्थापित किया जाएगा.  

सीएम यादव ने यह घोषणा भोपाल के लाल परेड मैदान में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के एक कार्यक्रम में शामिल होते हुए की. इस मौके पर उन्होंने मध्य प्रदेश पुलिस कर्मियों की क्षमता निर्माण के लिए एक जॉइंट ट्रनिंग और प्रदर्शन कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

Advertisement

टूमड़ा गांव बनेगा सुरक्षा का नया केंद्र

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यादव ने कहा, "हमारी सरकार भोपाल जिले की हुजूर तहसील के अंतर्गत टूमड़ा गांव में एक उन्नत केंद्र स्थापित करेगी, ताकि आतंकवादी हमलों को कुशलतापूर्वक विफल करने के लिए सभी जरूरी ट्रेनिंग दी जा सके."

CM ने जोर देकर कहा, "इस केंद्र के माध्यम से हम अपने सुरक्षा बलों को किसी भी प्रकार की इमरजेंसी और उग्रवादी खतरों से पूरी ताकत के साथ निपटने के लिए तैयार करेंगे."

ATS और CTG की बढ़ेगी मारक क्षमता

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में मध्य प्रदेश की केंद्रीय स्थिति के कारण यह सुविधा राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी अहम साबित होगी. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार नागरिकों को सुरक्षा और सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस बात पर जोर दिया कि राज्य पुलिस की आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) आतंकवाद के खिलाफ एक मजबूत दीवार के रूप में खड़ी है.

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि ATS की सहायता के लिए गठित 'काउंटर-टेररिस्ट ग्रुप' (CTG) एक हमलावर इकाई है, जो आधुनिक हथियारों और उपकरणों से लैस है.

यादव ने कहा कि लंबे समय तक आतंकवाद और नक्सलवाद विकास के मार्ग में बड़ी बाधा बने रहे और सुरक्षा बलों को इनसे मुकाबला करने के लिए ट्रेनिंग की जरूरत थी. उन्होंने कहा कि देश ने वामपंथी उग्रवाद की दशकों पुरानी समस्या को समाप्त कर दिया है और मध्य प्रदेश अब इस खतरे से पूरी तरह मुक्त है.

यादव ने कहा, "इसमें हमारे सुरक्षा बलों ने अहम भूमिका निभाई है. सुरक्षा बलों के कारण ही भारत दुनिया के तीन सबसे शक्तिशाली देशों की श्रेणी में शामिल हो गया है."

NSG: देश का अभेद्य कवच

मुख्यमंत्री ने NSG को भारत का एक अभेद्य सुरक्षा कवच बताया और कहा कि इसने देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया है. NSG एक स्पेशल टेररिज्म काउंटर फोर्स है.  उन्होंने कहा कि NSG कर्मियों ने किसी भी उग्रवादी घटना से निपटने या विपरीत हालातों को संभालने के लिए अपनी तत्परता का प्रदर्शन किया है, जिससे नागरिकों को सुरक्षा का आश्वासन मिला है.

सीएम ने कहा, "NSG देश के भीतर नागरिकों की सुरक्षा की गारंटी है और साथ ही यह भी जोड़ा कि इसके कर्मी अपनी जान की परवाह किए बिना राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति समर्पित रहते हैं. साथ ही अपने अनुशासन और तकनीकी विशेषज्ञता के लिए विश्व स्तर पर पहचाने जाते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement