9 फरवरी से थीं लापता... गायब हुई दो मुस्लिम बहनों का मिला सुराग, हिंदू युवकों के साथ लौटकर सबको चौंकाया, बोलीं- हमने शादी कर ली

MP के छतरपुर जिले में दो चचेरी बहनों ने प्रेम प्रसंग के चलते घर से भागकर धर्म परिवर्तन किया और हिंदू युवकों से शादी रचा ली. सात साल लंबे चले इस प्रेम प्रसंग का अंत आखिरकार थाने में दर्ज बयानों और शादी के कानूनी दस्तावेजों के साथ हुआ.

Advertisement
थाने में परिजनों के सामने डटी रहीं दोनों बहनें.(Photo:Screengrab) थाने में परिजनों के सामने डटी रहीं दोनों बहनें.(Photo:Screengrab)

लोकेश चौरसिया

  • छतरपुर,
  • 19 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:02 PM IST

MP News: छतरपुर जिले के नौगांव में एक चर्चित प्रेम कहानी का खुलासा पुलिस थाने में बयानों के साथ हुआ. 9 फरवरी को घर से लापता हुई दो चचेरी बहनों, अलीना और शलीना ने अपने प्रेमियों के साथ नौगांव थाने पहुंचकर खुद को बालिग बताते हुए शादी करने की पुष्टि की है.

युवतियों के साथ आए प्रशांत जोशी और हेमंत जोशी ने बताया कि उनका पिछले सात सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. 9 फरवरी को घर से निकलने के बाद उन्होंने 20 फरवरी को आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली. शादी के बाद शलीना ने अपना नाम बदलकर सानवी आर्या रख लिया है, वहीं अलीना ने भी हिंदू धर्म अपनाकर हेमंत से विवाह किया.

Advertisement

थाना प्रभारी (TI) वाल्मीकि चौबे ने बताया कि युवतियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी, जिसके आधार पर आज उन्हें दस्तयाब किया गया. पुलिस ने उनके परिजनों को भी सूचना दी थी.

थाने में परिजनों और युवतियों के बीच बातचीत हुई, लेकिन दोनों बहनों ने साफ कर दिया कि वे बालिग हैं और अपनी मर्जी से अपने पतियों के साथ रहना चाहती हैं. उन्होंने माता-पिता के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया.

टीआई वाल्मीकि चौबे के अनुसार, युवतियों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं, जो कानूनन बेहद अहम हैं. उनके शैक्षणिक दस्तावेज (मार्कशीट) और आधार कार्ड का वेरिफिकेशन किया जा रहा है ताकि उनकी उम्र की पुष्टि हो सके. चूंकि दोनों युवतियां बालिग हैं, इसलिए उनके बयानों के आधार पर ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

Advertisement

फिलहाल, पुलिस दस्तावेजों की जांच कर रही है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मामले की गंभीरता से निगरानी कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement