लोगों को ब्रह्मचर्य का पाठ पढ़ाने वाला खुद अश्लील वीडियो कॉल के चक्कर में फंसा, महिला ने वसूले पैसे

मध्य प्रदेश के खंडवा में लोगों को बह्मचर्य का पाठ पढ़ाने वाला एक कारोबारी खुद अश्लील वीडियो कॉल के चक्कर में फंस गया. अश्लील वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर महिला ने पहले पैसे वसूले और फिर उसे यूट्यूब पर वायरल कर दिया.

Advertisement
अश्लील वीडियो कॉल के चक्कर में फंसे कारोबारी अश्लील वीडियो कॉल के चक्कर में फंसे कारोबारी

जय नागड़ा

  • खंडवा,
  • 22 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 7:39 AM IST

मध्य प्रदेश के खंडवा में 52 साल का एक व्यापारी न्यूड वीडियो कॉल के चक्कर में बुरी तरह फंस गया. उनसे गिरोह ने पैसे भी ऐंठ लिए. हैरानी की बात ये है कि जो शख्स न्यूड वीडियो कॉल के जरिए ब्लैकमेल के शिकार हुआ वो सोशल मीडिया पर लोगों को ब्रह्मचर्य का उपदेश देते थे.

ब्लैकमेल होने वाले कारोबारी लोगों को ब्रह्मचर्य का महत्व बताया करते थे लेकिन वो खुद अश्लील वीडियो कॉल के चक्कर में पड़ गए. अपनी अश्लील वीडियो यूट्यूब पर अपलोड होने के बाद उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

Advertisement

दरअसल खंडवा के सिन्धी कॉलोनी में रहने वाले एक 52 साल के अविवाहित व्यापारी को रात में किसी अज्ञात महिला ने वाट्सएप पर वीडियो कॉल किया. पहले उसने कुछ अश्लील दृश्य दिखाए और फिर उन्हें भी कपड़े उतारने को कहा.

रिपोर्ट के मुताबिक कारोबारी भी महिला के कहे अनुसार करने लगे. इसके बाद कारोबारी के ही अश्लील वीडियो को उनके व्हाट्सऐप पर भेजकर ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू हो गया.

ब्लैकमेल करने वाले गिरोह ने उनसे ऑनलाइन पांच हजार रूपये ले लिए और फिर पांच हजार रुपये की मांग की गई.  इसके बाद महिला ने ऑडियो मैसेज भेजकर कारोबारी से फिर पैसों की मांग की. ऑडियो मैसेज में धमकाया गया कि पेमेंट भेजो नहीं तो यूट्यूब पर आपका वीडियो अपलोड कर वायरल कर देंगे. पेमेंट नहीं देने पर वीडियो यूट्यूब पर वायरल कर दिया गया.

Advertisement

पीड़ित कारोबारी ने बताया कि इसके दूसरे दिन दिल्ली से क्राइम ब्रांच के नाम पर एक फर्जी कॉल आया जिसमें उन्हें यूट्यूब से वीडियो हटाने के लिए 15 हजार रूपये देने को कहा गया. 

इसके बाद पीड़ित व्यापारी ने पुलिस से शिकायत की. व्यापारी ने यह भी कहा कि वह खुद फेसबुक और वाट्सएप के जरिए लोगों को ब्रह्मचर्य का महत्त्व समझाते हैं और खुद ही कैसे फंस गए समझ में नहीं आ रहा है. 

ब्लैकमेलिंग के शिकार हुए कारोबारी ने बताया कि उसके खाते से पैसे भी लूट लिए गए और समाज में इज़्ज़त भी नहीं रही. उन्होंने कहा, 'अब वो इस तरह के गिरोह पर कड़ी कार्रवाई चाहते हैं ताकि अन्य लोग उनका शिकार बनने से बच सकें.' 

अज्ञात नंबर से ना उठाएं वीडियो कॉल: पुलिस

वहीं इस साइबर क्राइम को लेकर खंडवा जिले के एसपी विवेक सिंह ने कहा, 'यह मामला हमारी जानकारी में आया है, इस तरह के मामले न सिर्फ मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश में चल रहे हैं. अज्ञात नंबर से फेसबुक से आपसे कॉन्टेक्ट किया जायेगा. अज्ञात नंबर से आपके नंबर पर डायरेक्ट वीडियो कॉल भी कर सकते हैं.'

अधिकारी ने कहा, 'उसमें कोई न्यूड या अश्लील वीडियो चलाकर आपके चेहरे को रिकॉर्ड कर फिर आपको धमकी देंगे, ब्लेकमेल करेंगे. मैं सभी से अपील करता हूं कि कोई भी अज्ञात नंबर या प्रोफ़ाइल से फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट न करें.' 

Advertisement

अधिकारी ने कहा, 'अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल एक्सेप्ट न करें. ये इसी प्रकार के किसी गिरोह का हिस्सा हो सकते हैं, इसमें आपका चेहरा आ गया तो आपको ब्लेकमेल करेंगे. यदि आपके साथ ऐसी कोई घटना हो गयी है तो आप पुलिस से सम्पर्क करें.'


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement