भोपाल में दिनदहाड़े मारपीट कर युवक का अपहरण, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक का कार में जबरन अपहरण कर लिया गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई. पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि पुरानी मारपीट का बदला लेने के लिए यह वारदात की गई.

Advertisement
पुरानी रंजिश में युवक का किडनैप. (Photo: Screengrab) पुरानी रंजिश में युवक का किडनैप. (Photo: Screengrab)

धर्मेंद्र साहू

  • भोपाल,
  • 26 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:52 PM IST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दिनदहाड़े एक युवक के साथ मारपीट और फिर जबरन कार में अपहरण की सनसनीखेज घटना सामने आई है. यह घटना अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के प्रभात पेट्रोल पंप के पास हुई. इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें साफ दिख रहा है कि कुछ युवकों ने बीच सड़क पर एक युवक को रोककर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की.

Advertisement

इसके बाद उसे जबरदस्ती कार में बैठाकर अपने साथ ले गए. पूरी घटना मौके पर मौजूद लोगों ने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर ली. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तुरंत कार्रवाई शुरू की गई.

दिनदहाड़े युवक का किडनैप 

पुलिस के अनुसार आरोपियों और पीड़ित युवक के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी. इसी विवाद का बदला लेने के लिए यह हमला और अपहरण किया गया. भोपाल पुलिस ने वायरल वीडियो और कार नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. साथ ही युवक को सुरक्षित छुड़ा लिया गया. पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि वीडियो में कुछ युवक एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसे जबरन कार में बैठाकर ले जाते दिखे थे. जांच के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

Advertisement

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है. उनसे पूछताछ जारी है. इस घटना ने राजधानी भोपाल की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद आरोपियों को पकड़ लिया गया, लेकिन घटना ने लोगों में डर और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement