भोपाल में मंत्री के सरकारी बंगले में चोरी, कीमती मोमेंटो और ट्रॉफियां उड़ा ले गए चोर

भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग के बंगले के स्टोर रूम से कीमती मोमेंटो और ट्रॉफियां चोरी हो गईं. चोर बिना किसी डर के वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. गार्ड की मौजूदगी के बावजूद चोरी होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग के बंगले में चोरी (Photo: ITG) भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग के बंगले में चोरी (Photo: ITG)

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल ,
  • 06 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:25 PM IST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. प्रदेश की राजनीति के केंद्र में रहने वाले मंत्री विश्वास सारंग के बंगले में चोरी की वारदात ने सभी को हैरान कर दिया है.

जानकारी के मुताबिक, यह चोरी बंगले के बाहर बने स्टोर रूम में हुई. चोर वहां से कीमती मोमेंटो और ट्रॉफियां चोरी कर फरार हो गए. ये सभी सामान मंत्री के लिए खास महत्व रखते थे. इस घटना ने न सिर्फ एक मंत्री के घर की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं, बल्कि पूरे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

Advertisement

मंत्री के बंगले से चोरी

सबसे हैरानी की बात यह है कि चोर बेखौफ अंदाज़ में वारदात को अंजाम देकर निकल गए और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी. जिस बंगले की सुरक्षा में गार्ड तैनात हों, वहां इस तरह की घटना होना कई सवाल खड़े करता है. यह मामला सिर्फ चोरी का नहीं, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी सेंध का संकेत माना जा रहा है.

घटना के बाद सुरक्षा गार्ड ने टीटी. नगर थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके. पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है और हर एंगल से जांच की जा रही है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

Advertisement

इस घटना के बाद आम लोगों के बीच भी चिंता का माहौल है. जब एक मंत्री का बंगला सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठना लाजमी है. फिलहाल पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा. इस घटना ने एक बार फिर राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement