1 लीटर दूध में पी ली ढेर सारी भांग, बेहोश हुआ फिर उठा ही नहीं युवक...होली में मस्ती बनी मातम

भोपाल में होली के दौरान अधिक भांग पीने से 25 वर्षीय असिस्टेंट प्रोफेसर कृष्णा नायक की मौत हो गई. ऐशबाग इलाके में दोस्तों संग जश्न के दौरान उन्होंने एक लीटर दूध में कई भांग की गोलियां मिलाकर पी लीं. डांस करते समय उनकी तबीयत बिगड़ गई. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस हार्ट अटैक की आशंका जता रही है.

Advertisement
1 लीटर दूध में पी ली ढेर सारी भांग, बेहोश हुआ फिर उठा ही नहीं युवक (Photo: representational image ) 1 लीटर दूध में पी ली ढेर सारी भांग, बेहोश हुआ फिर उठा ही नहीं युवक (Photo: representational image )

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 06 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:00 AM IST

मध्यप्रदेश के भोपाल में होली के त्यौहार पर ज्यादा भांग पीने के बाद एक असिस्टेंट प्रोफेसर की तबीयत बिगड़ गई और इससे पहले कि वो अस्पताल पहुंच पाते, उनकी मौत हो गई. घटना भोपाल के ऐश ऐशबाग इलाके की है जहां 25 साल के असिस्टेंट प्रोफेसर कृष्णा नायक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. 

एक लीटर दूध में ढेर सारी भांग

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, दोस्तों के साथ होली खेलने और भांग पीने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक कृष्णा नायक एक निजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर थे. बुधवार शाम तक वो अपने दोस्तों के साथ होली का जश्न मना रहे थे. दोस्तों ने पुलिस को बताया कि कृष्णा ने एक लीटर दूध में भांग की कई गोलियां मिलाई और पूरा दूध अकेले पी लिया.

नाचते- नाचते अचानक बिगड़ी हालत

भांग पीने के बाद कृष्णा अपने दोस्तों के साथ जब डांस कर रहे थे तो इसी दौरान उन्हें घबराहट महसूस हुई और वो अपने दोस्त के कमरे में आराम करने गए, लेकिन गिर पड़े. दोस्त तुरंत उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस की शुरुआती जांच में हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मालूम चल चल सकेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement