'नोट छापन की मशीन...' गाने पर पशुपतिनाथ मंदिर में तरुण नामदेव ने किया डांस, हंगामा होने पर मांगी माफी

इंस्टाग्राम पर फेमस डांसर तरुण नामदेव का 'भोले बाबा दे दे नोट छापन की मशीन...' गाने पर डांस करने का वीडियो वायरल हुआ है. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. वीडियो में मंदसौर के विख्यात पशुपतिनाथ की प्रतिमा के सामने डांसर तरुण नाचते हुए दिख रहे हैं. हालांकि, तरुण का कहना है कि उनका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना का इरादा नहीं था.

Advertisement
वायरल वीडियो से ली गई फोटो. वायरल वीडियो से ली गई फोटो.

आकाश चौहान

  • मंदसौर,
  • 09 जून 2023,
  • अपडेटेड 5:37 PM IST

मध्य प्रदेश के मंदसौर में इंस्टाग्राम पर फेमस डांसर तरुण नामदेव का एक वीडियो वायरल हुआ है. इसके बाद से इस वीडियो को लेकर हंगामा मच गया है. दरअसल, तरुण इस वीडियो में मंदसौर के विख्यात पशुपतिनाथ की प्रतिमा के सामने 'भोला बाबा दे दे नोट छापन की मशीन...' गाने पर डांस करते दिख रहे हैं.

इसके बाद वह मंदिर के बाहर आते हैं. फिर तरुण के साथ उसके दोस्त भी डांस करने लगते हैं. हालांकि, ये वीडियो तरुण ने अपने इंस्टाग्राम से हटा लिया है. मगर, इस वीडियो को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है.

Advertisement

लोगों का कहना है कि इससे लोगों के भावना के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. साथ ही इससे हिंदू धर्म के आस्था पर चोट पहुंचती है. इस पर तरुण नामदेव ने माफी मांगते हुए कहा है कि वह भगवान का आदर करते हैं. उनका इरादा किसी की भावनाओं को आहात करने का नहीं था.

देखें वीडियो...

भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था मकसद

तरुण माफी मांगते हुए कहते हैं कि उनका इरादा किसी के भावनाओं को ठेस पहुंचाना या आस्था के साथ खिलवाड़ करने के नहीं था. हालांकि, सूत्रों की मानें तो तरुण नामदेव पर प्रशासनिक गाज भी गिर सकती है. वैसे इन दिनों मंदिरों या अन्य धार्मिक जगहों पर बनाई गई रील्स या वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं.

महिला सुरक्षाकर्मियों का वायरल हुआ था वीडियो

गौरतलब है कि इससे पहले उज्जैन के बाबा महाकाल मंदिर में दो महिला सुरक्षाकर्मियों ने बॉलीवुड के गानों पर डांस किया था. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. हैरानी की बात ये है कि गर्भ गृह और नंदी हॉल में मोबाइल पर प्रतिबंध लगा हुआ है. इसके बावजूद दोनों ने बेखौफ होकर वीडियो बनाया. इससे पहले भी मंदिर में कई लोगों द्वारा इस प्रकार के वीडियो बनाए और शेयर किए गए थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement