बिहार चुनाव में हार कर भी जीते पवन सिंह, साहित्य आजतक के मंच पर हुए भावुक, बोले- 34 साल से...

साहित्य आजतक 2026 में भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने अपनी आवाज और अंदाज से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. महाशिवरात्रि पर महादेव वंदना से शुरुआत करते हुए उन्होंने अपने सुपरहिट गाने लॉलीपॉप लागेलू की कहानी सुनाई, जो आरा के छोटे स्टूडियो से निकलकर विदेशों तक पहुंचा.

Advertisement
भोजपुरी में अश्लीलता, बिहार चुनाव पर क्या बोले पवन सिंह (Photo: ITG) भोजपुरी में अश्लीलता, बिहार चुनाव पर क्या बोले पवन सिंह (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:01 PM IST

साहित्य आजतक 2026 में भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा. महाशिवरात्रि के मौके पर सिंगर ने महादेव की वंदना से शुरुआत की. साथ ही पवन ने लॉलीपॉप लागेलू गाने पर बात की, और बताया कि आरा के छोटे से स्टूडियो में इस गाने को रिकॉर्ड किया था. कैसे वो विदेश तक पहुंच गया. 

लॉलीपॉप गाने की हिस्ट्री

Advertisement

पवन ने कहा- मैंने बहुत गाना गाया, लेकिन होता है ना सीना चौड़ा नहीं हुआ. क्या किया जाए? वो कैसेट का जमाना था, मेरी आदत थी जब मैं दुकान में बैठता था तो साइड ए का पहला और बी का लास्ट गाना सुनता था. मैंने एक गाना सुना और सोचा- यार इसपे कुछ किया जा सकता है. मैं दिल्ली गया और विनय आनंद जी से कहा कि- यार इसपे कुछ ऐसा बनाओ कि गर्दा उड़ा दिया जाए. तो हम लोगों ने साथ मिलकर बैठ के गाना बनाया. वो गाना रिलीज हुआ लेकिन तुरंत रिस्पॉन्स नहीं मिला. 

'मैंने अपने म्यूजिशियन भाईयों को सुनाया तो वो लोग कुछ नहीं बोले. मुझे बहुत अच्छा लगा था. लेकिन यही महादेव का आशीर्वाद होता है, कि वो गाना जो टर्न लिया, कि कहीं भी रहूं. विदेश ही क्यों ना हो, कोई ना कोई आ जाता है कि लॉलीपॉप सिंगर हो ना? यही आप लोग का प्यार होता है.'

Advertisement

पब्लिक पवन सिंह से लॉलीपॉप लागेलू गाना सुनने के लिए हद से ज्यादा बेकरार होती दिखी. पवन ने भी जनता के साथ खूब मस्ती की और फिर लॉलीपॉप लागेलू गाना सुनाया. पब्लिक क्रेजी होती दिखी. पवन ने कहा कि विश्वास नहीं होता कि 16 साल से लोग इस गाने पर झूम रहे हैं. 

महिमा को सरेआम किया तंग!

गाते हुए पवन सिंह ने सलाह दी कि- देखिए क्या है कलाकार, कलाकार ही होता है. आपने सिंगर से एक्टर बना दिया. तो एक एक्टर का काम क्या होता है. कभी हंसा दो, कभी रो दो, कभी रुला दो, तो कभी उसको बुरा नहीं मानना चाहिए. कभी किसी चीज को देखो, सुनो तो अपने दिमाग को साफ रखो. कोई चीज खराब नहीं होती है. क्योंकि अपने भाईयों का दर्द मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता. तो इसी लखनऊ से पवन सिंह ने एक फिल्म शूट किया है, जिसका नाम है 'सच्चाई'. ये मेरे जीवन का भी बहुत बड़ा नाम है. तो हमारी फिल्म की हीरोइन महिमा सिंह भी हमारे सामने बैठी हैं. 

इसी के साथ पवन ने महिमा को स्टेज पर बुलाया, वहां आते ही महिमा ने झुक कर पवन के पैर छू लिए. ये देख पवन तुरंत पीछे हटे और बोले अरे... अरे... मैं आपका भसुर थोड़े हूं. मैं आपका हीरो हूं, गले लगिए. इसके बाद पवन ने अपने प्लेफुल अंदाज में गाना गाते हुए कहा- देखिए, मैंने बहुत पहले एक गाना गाया था, (भोजपुरी में)- गर्मी के दिन में मर्द भी चिपकना छोड़ देता है. लेकिन सर्दी के दिन में मर्द खुद ही चिपक जाता है, हटा नहीं जाता है. ये गाते हुए वो महिमा को स्टेज पर ही सबके सामने बांहों में भर लेते हैं.  

Advertisement

इसके बाद पवन ने स्टेज पर सकपकाई खड़ी महिमा से कहा- देखिए, मुस्कुराहट ही दुनिया की जान है. तो थोड़ा दांत दिखाकर हंस दीजिए. ये सुनते ही महिमा स्माइल कर देती हैं. तो पवन भी मजेदार तरीके से आगे लॉलीपॉप लागेलू गाना गाते हैं.

भोजपुरी की अश्लीलता पर फोकस क्यों?

पवन लॉलीपॉप लागेलू गाने के लिरिक्स को बताते हुए कहा कि- अच्छाई बुराई किस इंडस्ट्री में नहीं है, लेकिन मैंने नहीं देखा कि किसी इंडस्ट्री पर सवाल उठाया जा रहा हो कि ऐसे है वैसे है, ये है वो है. लेकिन भोजपुरी के लिए एक पवन सिंह हिंदुस्तान के किसी भी मंच पर बैठता है तो ये सवाल जरूर आता है. तो मैं ये कहना चाहता हूं- मुन्नी बदनाम हुई डार्लिंग तेरे लिए, छत पर सोया था बहनोई, चोली के पीछे क्या है, और तो और बेबी को बेस पसंद है- ये क्या है? तो देखिए क्या है, अच्छाई-बुराई हर इंडस्ट्री में है, ये सवाल कहीं नहीं उठना चाहिए. लेकिन भोजपुरी पर हर मंच से सवाल उठाया जाता है. 

भारत-पाक मैच पर गरजे पवन सिंह

अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतकर आए वैभव सूर्यवंशी ने जब सेलिब्रेशन किया तो पवन सिंह के गाने पर किया. ये सुनकर पवन बोले- उसने सीना चौड़ा कर दिया. जिसके गाने पर वो नाचा, सेलिब्रेट किया वो आपका बेटा है. मैं तो यही कहूंगा, बाबू ने अद्भुत किया. बेटा आगे और भी ऐसा करो कि पूरे हिंदुस्तान का सीना चौड़ा हो जाए. 

Advertisement

इसके बाद पवन सिंह ने भारत-पाकिस्तान के वर्ल्ड कप मैच पर रिएक्ट किया. वो बोले- 2016 में आपके भाई- आपके बेटा की फिल्म आई थी, जिसका नाम- गदर था. मैं तो अपने हिंदुस्तान के लिए यही कहूंगा कि प्यार तो मैं सबसे करता हूं. लेकिन अगर बात सम्मान की आ जाए, बात अपने हिंदुस्तान की इज्जत की आ जाए तो वहां तो मैं जरूर बोलूंगा. कि जलते हुए दीए को परवाने क्या बुझाएंगे, और जो मुर्दों को नहीं जला पाते वो जिंदो को क्या जलाएंगे. पवन ने पूरे जोश में कहा कि- मेरा हिंदुस्तान जिंदाबाद था है और रहेगा. बोलिए भारत माता की जय!  

इंडियन टीम को शुभकामनाएं देते हुए आगे पवन बोले- कौन नहीं चाहेगा कि हमारी टीम, हमारे हिंदुस्तान का झंडा लहराकर आए, जीतकर आए. मैं एक कलाकार होने के नाते शुभकामना देता हूं हमारी टीम को, हमारे भाईयों को कि आप लोग पूरे जोश उमंग, खुशी के साथ अपने देश का झंडा लहराते हुए आईये. लव यू हिंदुस्तान, जय हो!

महिमा संग पहली फिल्म सच्चाई का सच!

पवन ने आगे अपनी आने वाली फिल्म सच्चाई पर बात की. साथ ही हाथ जोड़ कर महिमा सिंह को स्टेज पर बुलाया. पवन ने बताया कि फिल्म की कहानी कुछ इस तरह है कि वो फिल्म में एक गरीब लड़के का किरदार निभा रहे हैं, वहीं महिमा एक अमीर घराने की बेटी हैं. लेकिन जब हीरो की सच्चाई महिमा देखती हैं तो अपने पिता से कहती हैं कि मैं उसकी ही दुल्हन बनूंगी. 

Advertisement

पवन ने बताया कि मैं 34 साल से गाना गाता आ रहा हूं. मैंने खूब गाने गाए हैं, हर तरह के गाए हैं लेकिन जब दुखी वाले गाने गाता हूं तब जनता भी मेरे साथ रो पड़ती है. यही मेरे भाई लोगों का प्यार है. गाना गाते हुए पवन सिंह भावुक भी हो गए और बोले- इस गरीब की हालत आपने क्या बना दिया है आज, क्या था और क्या हो गया है. फिर महिमा की ओर देखते हुए बोले- यही सच्चाई है, यही दुनिया है, एक गरीब रो रहा है और सामने हसीना हंस रही है. 

गाने के दौरान महिमा पवन सिंह के साथ लगातार स्टेज पर खड़ी रहीं. गाना गाने के बाद पवन ने एक्ट्रेस संग रिश्ते पर बात करते हुए कहा कि- ये सच्चाई हमारी नहीं, फिल्म की कहानी है. राइटर की सच्चाई, कहानी की सच्चाई है. फिर महिमा से कहा कि- सॉरी आपको बुरा लगा हो तो. महिमा 'ना' में सिर हिला देती हैं. 

साहित्य आजतक के मंच पर महिमा ने पहली बार बात की. अपनी डेब्यू पर बात करते हुए महिमा ने कहा कि- मेरा सौभाग्य है कि मैंने सर के साथ काम किया. मेरी शुरुआत ही इतनी अच्छी हुई है तो, सब भगवान कृपा है. फिर पवन ने महिमा की बात पूरी करते हुए कहा कि- ये बोलती थोड़ा कम हैं. पर्दे पर खूब बोलती हैं, सामने से कम. 

Advertisement

पवन का चुनावी हाल

पवन ने आगे चुनाव पर बात की. जब पूछा गया कि इस बार आप बिना लड़े ही चुनाव जीत गए. तो पवन ने कहा- जाने दीजिए मैं इस पर कुछ बोलना नहीं चाहता हूं. इसपर यहीं विराम दे दीजिए. फिर बोलूंगा फिर कुछ होगा. लेकिन मैं कहता हूं यार कलाकार हो, कलाकारी करके आगे बढ़ो ना. अब वो हम हो या आप हो या चाहे कोई भी हो. मैं जवाब देना नहीं चाहता हूं, क्योंकि इसके पिछले मंच पर मैंने कुछ बोला था विवाद हो गया था. मैं जब लोकसभा चुनाव लड़ा ना, तो वहां भी एक ही चर्चा थी, जब किसी ने टोन मारा, तो जनता की आवाज आई थी- हमारा बेटा. ऐसा चुनाव लड़ा था कि तुम्हारे जीत से ज्यादा चर्चा हमारी हार की है. 

'हां, बिहार चुनाव की जब बात करते हैं तो, चुनाव आए-जाएं. मुझे कुछ नहीं पता कि मैं सुपरस्टार हूं, पावर स्टार हूं कि कौन-सा स्टार हूं. मुझे सिर्फ इतना पता है कि मैं जो कुछ भी हूं आप सभी का आशीर्वाद हूं. तो कुछ भी हो, सामने वाले के लिए मेरे मन में शुभकामना ही है. लेकिन इनके आगे कोई जीत नहीं सकता है. मैंने एक बार कहा था कि मैं संगीत छोड़ दूंगा तो मेरे भाईयों ने कहा कि- आप संगीत छोड़ देंगे तो हम जान दे देंगे.'

Advertisement

पवन सिंह आगे अपनी बात कहते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि भोजपुरी को ऐसा बनाएं कि हर कोई यहां काम करने को तरसे, दुनियाभर में इसका नाम हो. लव यू भोजपुरी. पवन सिंह ने बताया कि पावर स्टार का नाम उन्हें उनकी गदर फिल्म से मिला. भोजपुरी के इतिहास में किसी फिल्म के हफ्ते का कलेक्शन इतना नहीं हुआ था, जितना उस फिल्म का हुआ था, तो तबसे हमारे चाहने वालों ने ये नाम हमें दे दिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement