परिवार के साथ जरूर शेयर करनी चाहिए पैसों से जुड़ी ये खास बातें

ज्यादातर लोग अपने पैसों-रुपयों से जुड़ी बात पर चर्चा करने से बचते हैं. लोग अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए एक बजट तो बनाकर चलते हैं पर बहुत कम लोग अपने परिवार को इसकी सही जानकारी देते हैं.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 12:35 PM IST

ज्यादातर लोग अपने पैसों-रुपयों से जुड़ी बात पर चर्चा करने से बचते हैं. लोग अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए एक बजट तो बनाकर चलते हैं पर बहुत कम लोग अपने परिवार को इसकी सही जानकारी देते हैं.

पैसा हर किसी की जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. इसलिए अपने परिवार से इस बारे में जरूर बातचीत करें. आइए जानते हैं कि एक अच्छी फाइनेंशियल लाइफ जीने के लिए आपको क्या करना चाहिए.

Advertisement

पार्टनर को बजट की जानकारी दें

महीने में आपको कितना खर्च करना है और कितना बचाना है इसकी पूरी जानकारी अपने पार्टनर के साथ शेयर करें. ऐसा करने से उनको भी अपनी जिम्मेदारी का एहसास होगा और आप पर मानसिक दबाव कम होगा.

बचत करने पर चर्चा

बजट तैयार करने के बाद उस पर कैसे अमल करना है और किन खर्चों में कटौती करनी है, इस पर भी अपने घर वालों के साथ चर्चा करें. पार्टनर और बच्चों के साथ बचत को बढ़ाने के तरीकों के बारे में बात करें और इसके लिए प्रोत्साहित करें.

निवेश की जानकारी दें

आपने कितना और कहां निवेश किया है इसकी पूरी जानकारी अपने पार्टनर और माता-पिता को दें. बुरी परिस्थिति आने पर या अचानक कोई घटना घटित होने पर वो उस निवेश का फायदा उठा सकें, इसलिए जरूरी है कि उन्हें इस बारे में बता दें.

Advertisement

इमरजेंसी फंड बनाएं

आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए आपको कुछ पैसे अलग रखने चाहिए. अचानक नौकरी छूटना, बीमार पड़ना या कोई ऑपेरेशन जैसी स्थिति पड़ने पर आप इस इमरजेंसी फंड का फायदा उठा सकते हैं.  इमरजेंसी फंड के लिए अलग पैसे रखने के बारे में पार्टनर से भी चर्चा करें.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement