बेस्ट मॉम बनने की खास टिप्स, बच्चों पर जरूर आजमाएं यह फॉर्मूला

अगर आप बच्चों के साथ रिश्तों की बुनियाद को ज्यादा मजबूत और बेहतर बनाना चाहते हैं तो अभी से इसकी तैयारी करना शुरू कर दीजिए। पढ़ाई-लिखाई में मदद कर आप न सिर्फ उनका भविष्य सुधार सकते हैं, बल्कि इमोशनली भी उन्हें खुद से ज्यादा कनेक्ट रख सकते हैं।

Advertisement
बेस्ट मॉम बनने की खास टिप्स, बच्चों पर जरूर आजमाएं यह फॉर्मूला बेस्ट मॉम बनने की खास टिप्स, बच्चों पर जरूर आजमाएं यह फॉर्मूला

सुमित कुमार / aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 मई 2019,
  • अपडेटेड 7:50 PM IST

जर्नल ऑफ डेवलपमेंट एंड बिहेवियर पीडियाट्रिक्स में प्रकाशित एक शोध के मुताबिक बच्चों के साथ मिल-जुलकर पढ़ाई करने से आप एक बेहतर मॉम बन सकती हैं.

पढ़ाई और व्यवहार में बनाएं अव्वल

अमेरिका की रटगर्स यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर और मुख्य शोधकर्ता मैनुएल जिमेन्ज का कहना है कि पढ़ाई में आपकी मदद से बच्चे न सिर्फ एकेडमिक बल्कि व्यावहारिक रूप से भी बेहतर बनते हैं. बच्चों की कामायबी में यह शोध एक निर्णायक भूमिका अदा कर सकता है.

मां-बच्चों की 2000 जोड़ियों पर हुआ शोध

Advertisement
यह शोध अमेरिका के 20 सबसे बड़े शहरों में रहने वाली मां-बच्चे की 2000 जोड़ियों पर किया गया है. शोध के दौरान उनसे पूछा गया कि 1 से लेकर 3 वर्ष तक उन्हें बच्चों को पढ़ाते हुए कैसा महसूस हुआ. इस दौरान उनके व्यवहार में किस तरह के बदलाव देखने को मिले। बता दें कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक व्यवहार को लेकर दो साल बाद पुन: उनसे सवाल किए गए थे.

शोध के परिणामों से पता चला कि बच्चों के साथ पढ़ाई के जरिए लगातार जुड़े रहने वाले पैरेंट्स का बॉन्ड बच्चों के साथ ज्यादा मजबूत था. इस शोध में न सिर्फ बच्चों के व्यवहार की जांच की गई, बल्कि मां के व्यवहार को लेकर भी स्पष्ट निष्कर्ष सामने आए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement