Advertisement

पर्यटन

चांद की रोशनी पड़ते ही खूबसूरत हो जाती हैं ये 10 जगह, क्या आपने देखीं?

सुमित कुमार/aajtak.in
  • 07 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 5:57 PM IST
  • 1/10

चांद की खूबसूरती पर सदियों से कई मिसालें पेश की जाती रही हैं. कई गाने इस पर बन चुके हैं. शायद इसी वजह से चंद्रयान-2 की असफलता से देश के नागरिक सकते में है. लेकिन भारत के जज्बे को देखते हुए एक दिन उसे चांद पर जरूर कामयाबी मिलेगी. तब तक आप चांद की चमकती रोशनी से काम चलाइए. भारत में ऐसे कई लाजवाब टूरिस्ट स्पॉट हैं जिन पर चांद की रोशनी पड़ते ही उनकी खूबसूरती बढ़ जाती है.

  • 2/10

बहुत से लोगों को ये बात नहीं मालूम कि महीन के 5 दिन ताजमहल रात 12.30 बजे तक खुलता है. पूर्णमा से दो दिन पहले और दिन दिन बाद तक आप ताजमहल का दीदार रात के वक्त कर सकते हैं. पूर्णिमा की रात ताजमहल दूध जैसा चमकता है. इसी वजह से इसे रात को पर्यटकों के लिए खोला जाता है.

  • 3/10

पंजाब के अमृतसर में स्थित गोल्डन टेंपल न सिर्फ एक धार्मिक स्थल है, बल्कि रात में यहां की खूबसूरती भी युवाओं को अपनी तरफ खींचती है. गुरुद्वार के पानी में पड़ती में चांद की रोशनी का नजारा देखने यहां दूर-दूर से लोग आते हैं.

Advertisement
  • 4/10

अगर आप गोवा की तरफ जाने का प्लान कर रहे हैं तो ऐसे होटेल में बुकिंग करें जहां से समुद्र का किनारा नजदीक हो. यकीन मानिए रात को समुद्र के किनारों पर पार्टनर के साथ घूमने का मजा आप जिंदगीभर नहीं भूलेंगे.

  • 5/10

वैसे  तो केरल में बोटिंग का मजा आप दिन में ही ले सकते हैं, लेकिन रात को चांद की रोशनी पड़ते ही यहां के कई इलाके चमक उठते हैं और उनकी खूबसूरती काफी ज्यादा बढ़ जाती है.

  • 6/10

अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और आपके पास घूमने के लिए ज्यादा समय नहीं है, तो यहां भी घूमने के लिए कई शानदार विकल्प मौजूद हैं. इनमें से दिल्ली का बंगला साहिब गुरुद्वारा भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है.

Advertisement
  • 7/10

अगर रात के वक्त फैमिली संग घूमने का प्लान कर रहे हैं तो दिल्ली का इंडिया गेट बेहतर है. रात की खूबसूरती का लुत्फ उठाने रोजाना यहां हजारों लोग आते हैं.

  • 8/10

दिल्ली के निजामुद्दीन में स्थित हुमायु का टॉम्ब भी काफी खूबसूरत जगह है. अगर आप यहां जाने का प्लान कर रहे हैं तो गुरुवार को ही जाएं, क्योंकि गुरुवार को यहां आप कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लाभ उठा सकते हैं.

  • 9/10

दोस्तों संग नाइटआउट का प्लान करने वाले लोग राजस्थान की तरफ रुख कर सकते हैं. यहां ऊंट की सवारी से लेकर लोकगायन के बीच रात गुजारने का मजा ही कुछ और है. आप राजस्थान के जैसलमेर, जोधपुर और पुष्कर में एक बेहतरीन शाम का लुत्फ उठा सकते हैं.

Advertisement
  • 10/10

दिल्ली का कुतुब मीनार दिन में इतना खूबसूरत नहीं दिखता जितना रात में लगता है. इसकी एंट्री शाम के वक्त बंद हो जाती है. रात के वक्त चांद की रोशनी में इसका दीदार काफी उम्दा होता है.

Advertisement
Advertisement