पुरुषों के लिए भी जरूरी है स्किनकेयर

महिलाओं की तुलना में पुरुषों की स्किन बहुत अलग होती है. जानिए क्या करें स्किनकेयर के लिए.

Advertisement
स्किनकेयर स्किनकेयर

प्रज्ञा बाजपेयी

  • नई दिल्ली,
  • 13 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 5:35 PM IST

टेस्टोस्टेरोन या शेविंग के कारण ज्यादा मात्रा में सीबम निकलने जैसे विभिन्न कारकों के कारण पुरुषों की त्वचा महिलाओं की तुलना में बहुत अलग है इसलिए उन्हें खुद के लिए खास स्किनकेयर दिनचर्या की आवश्यकता होती है जो कि सरल लेकिन प्रभावी हो. इसे देखते हुए स्वीडिश डायरेक्ट सेलिंग ब्यूटी ब्रांड ओरिफ्लेम ने पुरुषों के लिए एक खास देखभाल वाले उत्पाद रेंज नोवएज मेन को लांच किया है.

Advertisement

कंपनी ने बताया कि हर तरह की त्वचा के अनुसार नोवएज मेन रेंज पुरुषों की अनूठी त्वचा की देखभाल आवश्यकताओं के लिए एक संपूर्ण समाधान प्रदान करती है. इसमें बओब एंटी-एजिंग तकनीक है जो त्वचा को ऊर्जा देती है और वह एजिंग के विभिन्न लक्षणों से लड़ती है. यह 24 घंटे की हाइड्रेशन प्रदान करती है, जिससे कम झुर्रियों के साथ लचीलापन, टोन और चिकनी त्वचा सामने आती है.

42 वैज्ञानिकों की टीम ने कई घंटों की मेहनत के बाद पुरुषों की त्वचा के अनुसार ही यह पूर्ण सोल्यूशन पेश किया है. इसमें 300 से अधिक पुरुष उत्पादों का परीक्षण और मूल्यांकन करने में शामिल थे.

नोवएज मेन रेंज के बारे में ओरिफ्लेम के दक्षिण एशिया के वरिष्ठ निदेशक नवीन आनंद ने कहा, पुरुषों की त्वचा महिलाओं की त्वचा से बिल्कुल अलग है और इसकी अलग जरूरत है. इसे ध्यान में रखते हुए हमने खास तौर से पुरुषों के लिए देखभाल की रेंज उतारी है जिससे पुरुषों के लिए लंबे समय तक अपनी त्वचा की कोमलता को बनाए रखना आसान हो जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement