गांधी जयंती: बापू की अंतरात्मा से जोड़ने वाले अनमोल भजन, जरूर सुनें

सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजाद कराने वाले गांधीजी को दुनियाभर में लोग अपना आदर्श मानते हैं.

Advertisement
गांधीजी को आज भी लोग उनके अनमोल विचारों और गीतों के माध्यम से याद करते हैं. गांधीजी को आज भी लोग उनके अनमोल विचारों और गीतों के माध्यम से याद करते हैं.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 अक्टूबर 2019,
  • अपडेटेड 8:30 AM IST

भारत के राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी को उनकी 150वीं जयंती पर देश याद कर रहा है. सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजाद कराने वाले गांधीजी को दुनियाभर में लोग अपना आदर्श मानते हैं. आज भी लोग उन्हें उनके अनमोल विचारों और गीतों के माध्यम से याद करते हैं. आइए उनकी 150वीं जयंती कुछ ऐसे गाने या भजन सुनते हैं जो आपकी सीधे उनकी अंतरात्मा से जोड़ देंगे.

Advertisement

साबरमती के सन्त तूने कर दिया कमाल

दे दी हमें आजादी बिना खडग बिना ढाल

साबरमती के सन्त तूने कर दिया कमाल

आंधी में भी जलती रही गांधी तेरी मशाल

साबरमती के सन्त तूने कर दिया कमाल

धरती पे लड़ी तूने अजब ढंग की लड़ाई

दागी न कहीं तोप न बंदूक चलाई

दुश्मन के किले पर भी न की तूने चढ़ाई

वाह रे फकीर खूब करामात दिखाई

चुटकी में दुश्मनों को दिया देश से निकाल

साबरमती के सन्त तूने कर दिया कमाल

बन्दे में था दम वन्दे मातरम (सोनू निगम-श्रेया घोषाल)

ऐनक पहने लाठी पकड़े चलते थे वो शान से

जालिम कांपे थर थर थर थर सुनकर उनका नाम रे

कद था उनका छोटा सा और सरपट उनकी चाल रे

दुबले से पतले से थे वो चलते सीना तान के

बन्दे में था दम वन्दे मातरम

Advertisement

बन्दे में था दम वन्दे मातरम

सुनो सुनो ऐ दुनिया वालों (मोहम्मद रफी)

सुनो सुनो ऐ दुनिया वालों बापू की ये अमर कहानी

वह बापू जो पूज्य है इतना जितना गंगा मां का पानी

पोरबंदर गुजरात देश में एक ऋषि ने जन्म लिया

बचपन खेल कूद में गुजरा लन्दन जाकर विद्या पाई

बैरिस्टर बन अफ्रीका में जाकर अपनी धाक जमाई

लेकिन जो प्राणी दुनिया में अमर कहाने आते है

वो कब माया मोह में फस कर अपना समय मंगवाते है

रघुपति राघव राजा राम

रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम

सीता राम सीता राम, भज प्यारे तू सीता राम

ईश्वर अल्लाह तेरे नाम, सबको सन्मति दे भगवान

रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम

रात को निंदिया दिन तो काम, कभी भजोगे प्रभु का नाम

करते रहिये अपने काम, लेते रहिये हरि का नाम

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement