कम खर्चे में करें हवाई सफर, 30 जून तक है ऑफर

जेट एरवेज का यह शानदार ऑफर 30 जून तक है. खास बात यह है कि अगर आप राउंड ट्रिप प्लान कर रहे हैं, मतलब कि आने-जाने दोनों की टिकट करा रहे हैं तो दोनों तरफ ऑफर लागू होगा.

Advertisement
जेट एयरवेज के एक विमान की तस्वीर जेट एयरवेज के एक विमान की तस्वीर

रोहित

  • ,
  • 27 जून 2018,
  • अपडेटेड 2:20 PM IST

जेट एयरवेज ने "Book Now. Fly Now" के नाम से यात्रियों के लिए एक ऑफर लॉन्च किया है. इसके तहत अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स बुक करने पर 30 प्रतिशत की छूट मिलेगी वहीं डोमेस्टिक फ्लाइट्स पर इकनॉमी क्लास में टिकट कराने पर 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी.

जेट एरवेज का यह शानदार ऑफर 30 जून तक है. खास बात यह है कि अगर आप राउंड ट्रिप प्लान कर रहे हैं, मतलब कि आने-जाने दोनों की टिकट करा रहे हैं तो दोनों तरफ ऑफर लागू होगा.

Advertisement

यह ऑफर जेट एयरवेज की प्रीमियर और इकनॉमी दोनों क्लास की टिकट कराने पर लागू होगा. हालांकि ऐम्सटरडैम, कोलंबो और पेरिस की फ्लाइट्स में यह ऑफर नहीं चलेगा.

गौरतलब है कि इस ऑफर के तहत यात्रियों को 11 जुलाई के बाद ही टिकट करानी होगी. इसके अलावा रिफंड कराने पर, दिनांक बदलवाने पर और वीकेंड सरचार्ज इत्यादि में कोई छूट नहीं दी गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement