Mothers Day 2019: अपनी मां को इन इमोशनल मैसेज के साथ विश करें मदर्स डे

Happy Mothers Day 2019 Wishes, Quotes, Messages, SMS, Whatsapp Images: सभी बच्चे मदर्स डे अलग और अनोखे तरीके से मनाकर अपनी मां को स्पेशल महसूस कराना चाहते हैं. आप भी मदर्स डे के मौके पर अपनी मां को प्यार भरे ये मैसेज भेजकर विश कर सकते हैं.

Advertisement
Happy Mothers Day 2019 Wishes, Quotes, Messages, SMS, Whatsapp Images Happy Mothers Day 2019 Wishes, Quotes, Messages, SMS, Whatsapp Images

प्रज्ञा बाजपेयी

  • नई दिल्ली,
  • 12 मई 2019,
  • अपडेटेड 1:29 PM IST

Happy Mothers Day 2019 Wishes, Quotes, Messages, SMS, Whatsapp Images:  हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है. इस बार मदर्स डे 12 मई को मनाया जा रहा है. मदर्स डे का दिन दुनिया की सभी मांओं को समर्पित है. मां हमेशा अपने बच्चों की हर जरूरत और ख्वाहिशों का ख्याल रखती है और बदले में कभी कुछ नहीं मांगती. सभी लोगों के जीवन में भी उनकी मां सबसे ज्यादा मायने रखती हैं.

Advertisement

मदर्स डे के दिन लोग अपनी मां को स्पेशल महसूस कराने के लिए बहुत कुछ क्रिएटिव चीजें करते हैं, कोई अपनी मां को सर्प्राइज गिफ्ट देता है तो कोई मां का पसंदीदा खाना बनाता है, क्योंकि मदर्स डे का दिन मां के प्रति अपने प्यार को बयां करने का होता है. सभी बच्चे मदर्स डे अलग और अनोखे तरीके से मनाकर अपनी मां को स्पेशल महसूस कराना चाहते हैं. आप भी मदर्स डे के मौके पर अपनी मां को प्यार भरे ये मैसेज भेजकर विश कर सकते हैं.

1. सारे जहां में नहीं मिलता बेशुमार प्यार इतना, सुकून मिलता है मां के प्यार में जितना.

Happy Mothers Day

2. फूल में जिस तरह खुशबू अच्छी लगती है

मुझको उस तरह मेरी मां अच्छी लगती है

ईश्वर सलामत और खुश रखे मेरी मां को

Advertisement

बस यही दुआ मेरे दिल से निकलती है.

Happy Mothers Day

3. मां के बिना जिंदगी वीरान होती है

तन्हा सफर में हर राह सुनसान होती है

जिंदगी में मां का होना जरूरी है

मां की दुआओं से ही हर मुश्किल आसान होती है.

Happy Mothers Day

4. हर रिश्ते में मिलावट देखी, कच्चे रंगों की सजावट देखी

लेकिन सालों साल देखा है मां को

उसके चेहरे पर न थकावट देखी

ना ममता में मिलावट देखी.

Happy Mothers Day

5. उसके रहते जीवन में कोई गम नहीं होता,

दुनिया साथ दे ना दे पर मां का प्यार कभी कम नहीं होता.

Happy Mothers Day

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement