एक्सपर्ट्स कहते हैं, 'डेटिंग साइट्स पर एक
प्रभावशाली प्रोफाइल आपके ऑनलाइन प्यार ढूंढ़ने
का रास्ता बना भी सकती है और बिगाड़ भी सकती
है. अगर आप ऑनलाइन अपना प्यार ढूंढ़ रहें हैं तो
एक बेहतरीन प्रोफाइल प्यार तक पहुंचने की चाभी
है.
बेशक अच्छी फोटो की मदद से आप अपनी प्रोफाइल को बेहतरीन बना सकते हैं, पर साथ ही साथ अपना सच्चा प्यार पाने क लिए आपको अपनी प्रोफाइल को आकर्षक और दिल मोह लेने जैसा बनाना चाहिए.
एक्सपर्ट की मानें तो ऑनलाइन डेटिंग करते वक्त
हमेशा इन बातों को याद रखना रखना चाहिए...
1) अपनी प्रोफाइल में अपनी अच्छी क्वालिटीज़ के बारे में सब कुछ बताएं
2) एक आकर्षक प्रोफाइल के लिए अपनी लेटेस्ट अच्छी फोटो पोस्ट करें
3) उन गुणों के बारे में बताये जो की आप अपने
प्यार में ढूंढ़ते हैं
4) अपने बारे में पॉजिटिव बातें ज़्यादा बताएं
5) दूसरों से अपनी प्रोफाइल बेहतर और अलग बनाने के लिए एक आकर्षक हेडलाइन लिखें.
6) उन लम्हों की फोटो पोस्ट करें, जिसमें आप वो
काम कर रहे हैं जो आपको बेहद पसंद है
7) प्रोफाइल पर कुछ भी लिखते वक्त मात्राओं और भाषा का ध्यान रखें. भाषा की गलती लोगों को पसंद नहीं आती और वो आपको गंभीरता से भी नहीं लेते.
वंदना भारती