इस रेस्टोरेंट के मेन्यू में गर्लफ्रेंड के लिए मिलता है दिलचस्प ऑप्शन

अक्सर लोग मजाकिया अंदाज में शिकायत करते हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड भूखे पेट भी फ्रिज या किचन में रखा सारा खाना चट कर देती हैं. शायद इस कथन को समझने के बाद ही एक रेस्टोरेंट के मेन्यू में स्पेशल ऑप्शन रखा गया है, जिसका नाम है 'माई गर्लफ्रेंड इज नॉट हंगरी'.

Advertisement
प्रतिकात्मक तस्वीर प्रतिकात्मक तस्वीर

सुमित कुमार / aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 8:14 PM IST

अक्सर लोग मजाकिया अंदाज में शिकायत करते हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड भूखे पेट भी फ्रिज या किचन में रखा सारा खाना चट कर देती हैं. शायद इस कथन को समझने के बाद ही एक रेस्टोरेंट के मेन्यू में स्पेशल ऑप्शन रखा गया है, जिसका नाम है 'माई गर्लफ्रेंड इज नॉट हंगरी'.

फिलाडेल्फिया के एक रेस्टोरेंट में लोगों का ध्यान खींचने के लिए मेन्यू में 'माई गर्लफ्रेंड इज नॉट हंगरी' ऑप्शन रखा है. यह ऑप्शन सुनने में आपको थोड़ा अटपटा जरूर लग रहा होगा, लेकिन इसका स्वाद आपकी जुबान का जायका बदल देगा.

Advertisement

'माई गर्लफ्रेंड इज नॉट हंगरी' ऑप्शन का स्वाद चखने के लिए यहां रोजाना लोगों की भीड़ लगी रहती है. मिसाल के तौर पर यदि आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ इस रेस्टोरेंट में जाकर यह ऑप्शन सेलेक्ट करते हैं तो आपकी थाली में एक्स्ट्रा फ्रेंच फ्राइज, चिकन विंग्स और फ्राइड चीज़ स्टिकस जैसे चीजें परोसी जाएंगी.

'माई गर्लफ्रेंड इज नॉट हंगरी' ऑर्डर करने के लिए बहुत भारी रकम भी नहीं चुकानी होगी. मेन्यू में यह 300 रुपये से भी कम कीमत पर उपलब्ध है. रेस्टोरेंट के मेन्यू में फ्राइड पिकल्स, ग्रीन बीन्स, फ्राइड स्क्वाश और कोल स्लॉ जैसे विकल्प भी मौजद हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement